देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के म्यूटेशन के साथ कोरोना की इस दूसरी लहर में संक्रमण और मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौत के बढ़ते मामलों के कारण लोगों के मन में कोरोना वायरस को लेकर तमाम तरह के भ्रम हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि इन विपरीत परिस्थितियों में लोगों को कोविड से जुड़ी जानकारियों के प्रति भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई सारी ऐसी खबरें भी फैली हुई हैं, जो आपको भ्रमित कर सकती हैं।
इसी तरह से सोशल मीडिया पर सांस लेने से संबंधित अभ्यास के माध्यम से कोरोना की जांच का दावा किया जा रहा है। आइए इस लेख में दावे की सच्चाई जानते हैं।