ब्रेस्ट कैंसर और इसका जोखिम
- फोटो : Adobe Stock
ब्रेस्ट कैंसर और इससे बचाव का उपाय
ब्रेस्ट या स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये कैंसर रहा हो उनमें खतरा अधिक होता है। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव, बढ़ती उम्र और मोटापा भी खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। 40 की उम्र के बाद महिलाओं में इसका खतरा तेजी से बढ़ता है।
- इस कैंसर से बचाव के लिए नियमित रूप से खुद से ही ब्रेस्ट एग्जाम करें।
- शीशे के सामने खड़े होकर देखें कि स्तन में कोई बदलाव, गांठ या त्वचा के रंग में कोई परिवर्तन तो नहीं है?
- 40 की उम्र के बाद डॉक्टर की सलाह पर मैमोग्राफी कराने से कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में लग सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।