मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय जरूरी
- फोटो : Adobe stock
कैसे जानें कहीं आप भी तो नहीं हो गए हैं शिकार?
'ब्रेन रोट तब होता है जब इंटरनेट के कंटेंट आपके दिमाग में लगातार घूमते रहते हैं। बच्चों में ब्रेन रोट के कारण अक्सर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, किसी चीज पर बहुत ज्यादा देर तक काम न कर पाने, एकाग्रता में कमी और शैक्षणिक प्रदर्शन में गिराटवट की समस्या हो सकती है। दूसरी ओर, वयस्कों में ये भूलने की बीमारी, प्रेरणा की कमी, चिड़चिड़ापन और खुश होने के लिए उपकरणों पर अत्यधिक निर्भरता की दिक्कत पैदा कर सकता है।
डॉक्टर कहते हैं, आज की दुनिया में ब्रेन रोट काफी आम है, क्योंकि हम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर बहुत समय बिताते हैं। अनावश्क रूप से इनके इस्तेमाल को कम करना और वास्तविक जीवन में लोगों से मिलना, उनके साथ समय बिताना आपको ब्रेन रोट के दुष्प्रभावों से बचाने में मददगार हो सकता है।
--------------
स्रोत और संदर्भ
‘Brain rot’ named Oxford Word of the Year 2024
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।