पाचन की समस्याएं बहुत आम हैं, ये किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती हैं। अक्सर अपच-गैस या पेट में दिक्कत बने रहने को मुख्यरूप से आहार की गड़बड़ी से जोड़कर देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप अक्सर तला भुना, मसालेदार या हैवी भोजन करते हैं तो इसके कारण आपको पाचन की दिक्कत हो सकती है।
हालांकि अगर आपको अक्सर पेट में ये समस्या बनी रहती है तो इसका समय रहते निदान जरूर करा लें, कुछ स्थितियों में ये किसी गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य विकारों का परिणाम भी हो सकता है।
पर क्या तमाम उपचारों के बाद भी आपके पेट की दिक्कत ठीक नहीं हो रही है? अगर हां, तो एक बार आपको जरूर किसी मनोचिकित्सक से मिल लेना चाहिए। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर पेट की दिक्कत में मनोचिकित्सक का क्या काम है? तो आइए पेट और मन के बीच के संबंध को समझते हैं।