फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bone Health: सिर्फ कैल्शियम नहीं हड्डियों के जरूरी होते हैं ये भी पोषक तत्व, ऐसे रखें अपने सेहत का ख्याल

Wed, 03 Sep 2025 08:04 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि अन्य पोषक तत्व भी जरूरी हैं। ये तत्व हड्डियों को स्वस्थ रखने और शरीर को ताकत देने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि हड्डियों के लिए कैल्शियम के साथ और कौन-से पोषक तत्व जरूरी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हड्डियों की बीमारी - फोटो : Freepik.com
Bone Health Vitamins: जब भी हड्डियों की मजबूती की बात आती है, तो सबसे पहले कैल्शियम का नाम ही दिमाग में आता है। इसमें कोई शक नहीं कि कैल्शियम हड्डियों का मुख्य घटक है, लेकिन हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम के अलावा अन्य पोषक तत्वों की भी भूमिका होती है। हड्डियों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई और पोषक तत्व भी जरूरी होते हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। 

इन पोषक तत्वों में कुछ खास विटामिन और खनिज शामिल हैं, जो कैल्शियम को शरीर में अवशोषित करने और हड्डियों की संरचना को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि शरीर में इन तत्वों की कमी हो जाए, तो कैल्शियम भी अपना काम ठीक से नहीं कर पाता। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि सिर्फ दूध या दही काफी नहीं है, बल्कि एक संतुलित आहार में इन सभी पोषक तत्वों को शामिल करना आवश्यक है।
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन-डी - फोटो : freepik.com
विटामिन डी
विटामिन डी हड्डियों के लिए उतना ही जरूरी है जितना कैल्शियम। इसका मुख्य काम शरीर को कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में मदद करना है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो आप कितना भी कैल्शियम लें, वह शरीर में अवशोषित नहीं हो पाएगा। सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है, लेकिन इसे मछली और अंडों से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
विटामिन K - फोटो : Adobe Stock
विटामिन के
विटामिन के भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हड्डियों के मेटाबॉलिज्म (चयापचय) में सहायक होता है और उन प्रोटीन के उत्पादन में मदद करता है जो कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाते हैं। विटामिन के की कमी होने पर कैल्शियम सही जगह पर जमा नहीं हो पाता, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और गोभी इसके अच्छे स्रोत हैं।

ये भी पढ़ें- Hypersomnia: जरूरत से ज्यादा आती है नींद और शरीर में बना रहता है आलस, हो सकता है इन बीमारियों का संकेत
 

4 of 5
हड्डियों की बीमारी - फोटो : Freepik.com
मैग्नीशियम और फॉस्फोरस
हड्डियों की संरचना में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर में 60% मैग्नीशियम और 85% फॉस्फोरस हड्डियों में पाया जाता है। मैग्नीशियम शरीर में विटामिन डी को सक्रिय करता है, जबकि फॉस्फोरस कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। सूखे मेवे, बीज और साबुत अनाज इनके अच्छे स्रोत हैं।

ये भी पढ़ें- Oral Cancer: लंबे समय से मुंह में बना हुआ है छाला तो इसे गंभीरता से लें, हो सकते हैं कैंसर के लक्षण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com
सेहत का ख्याल ऐसे रखें
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ कैल्शियम पर निर्भर न रहें। अपने आहार में दूध, पनीर जैसे कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों के साथ-साथ सूरज की रोशनी से विटामिन डी लें, हरी सब्जियों से विटामिन के और मेवों से मैग्नीशियम प्राप्त करें। इसके साथ नियमित व्यायाम करें, क्योंकि ये भी हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें