Bone Health Vitamins: जब भी हड्डियों की मजबूती की बात आती है, तो सबसे पहले कैल्शियम का नाम ही दिमाग में आता है। इसमें कोई शक नहीं कि कैल्शियम हड्डियों का मुख्य घटक है, लेकिन हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम के अलावा अन्य पोषक तत्वों की भी भूमिका होती है। हड्डियों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई और पोषक तत्व भी जरूरी होते हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
इन पोषक तत्वों में कुछ खास विटामिन और खनिज शामिल हैं, जो कैल्शियम को शरीर में अवशोषित करने और हड्डियों की संरचना को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि शरीर में इन तत्वों की कमी हो जाए, तो कैल्शियम भी अपना काम ठीक से नहीं कर पाता। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि सिर्फ दूध या दही काफी नहीं है, बल्कि एक संतुलित आहार में इन सभी पोषक तत्वों को शामिल करना आवश्यक है।