फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है नील नितिन मुकेश की 'चोर बॉडी' का राज़...

Mon, 15 Jan 2018 01:16 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Neil Nitin Mukesh
फिल्म इंडस्ट्री में नील नितिन मुकेश को 'चोर बॉडी' वाला एक्टर कहा जाता है। अगर वह फुल स्लीव वाली शर्ट पहनें तो उनकी मसल नहीं दिखेगी। वहीं दूसरे पल अगर वह सिर्फ गंजी/बनियान पहनकर खड़े हो जाएं तो उनके डोले-शोले देख आखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे शरीर की वजह से वह लगभग हर तरह के रोल में फिट हो जाते हैं लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्म 'साहो' के लिए खुद को अलग तरीके से तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Neil Nitin Mukesh
फिल्म साहो में नील नितिन मुकेश निगेटिव रोल में नजर आएंगे। जाहिर है फिल्म के हीरो 'बाहुबली' प्रभास के साथ उनके फाइट सीन भी देखने को मिलेगी। प्रभास के टक्कर का दिखने के लिए नील नितिन मुकेश नियमित रूप से जिम में जाकर अपनी कद-काठी रोल के हिसाब से ढालने के लिए जमकर पसीने बहा रहे हैं।
 

एक नजर एक्टर नील नितिन मुकेश की फिटनेस रिजीम पर...
विज्ञापन

3 of 6
Neil Nitin Mukesh
16 साल की उम्र में ही ज्वॉइन कर लिया जिम
नील नितिन मुकेश स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। वह बचपन से ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस खेल रहे हैं। जब वह आठवीं क्लास में थे तब वह पार्क के 20 चक्कर लगाते थे। कॉलेज जाते ही उन्होंने जिम भी ज्वॉइन कर लिया, तब उनकी उम्र 16 साल की थी। 

4 of 6
Neil Nitin Mukesh
बॉडी प्लान
नील नितिन मुकेश हफ्ते में कम से कम चार बार जिम जाते हैं। हर 15 दिन पर वह सर्किट ट्रेनिंग करते हैं। हफ्ते में वह तीन दिन कार्डियो करते हैं। इसके लिए वह या तो सड़कों पर साइकल चलाते हैं या फिर जिम जाकर मशीन पर यह एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वह पड़ोसियों के साथ वॉलीबॉल भी खेलते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Neil Nitin Mukesh
नील नितिन मुकेश की कमजोरी
जो लोग फिटेनस को लेकर गंभीर रहते हैं वह मीठे खान-पान से दूरी बनाकर रखते हैं लेकिन नील ऐसा नहीं करते। वह मिठाइयों को दवाईयों की तरह खाते हैं। उनका मानना है कि अगर आप हर दिन अपनी पसंदीदा चीजें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं, तो 'चीट डे' का बहाना बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। नील नितिन को गुलाब जामुन, जलेबी और मिल्क केक बहुत पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नील नितीन मुकेश
नील नितिन मुकेश की डाइट

इंसान का शरीर खान पान से 70 फीसदी और एक्सरसाइज से 30 फीसदी तक प्रभावित होता है। इसलिए नील अपने खान-पान में कोई भी कोताही नहीं बरतते। 

नाश्ता: फ्रेश फ्रूट, जूस, दो अंडों का सफेद भाग, टोस्ट 
वर्कआउट के बाद: दो अंड्डों का सफेद भाग, प्रोटीन शेक
लंच: दो रोटी, दाल, सब्जी, मछली
शाम का नाश्ता: बिस्कुट और चना
डिनर: दाल का चीला (मूंग दाल पैनकेक), अंकुरित चना, सलाद और मछली।

नील नितिन मुकेश को मछली से बनी हर डिश पसंद है। वह हर दो घंटे पर कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। दोपहर के बाद वह चाय-कॉफी नहीं पीते, ना ही फल खाते हैं क्योंकि इससे शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है और शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें