शरीर में अक्सर कई तरह के दर्द होते रहते हैं। कभी कमर दर्द, तो कभी गर्दन दर्द या फिर पीठ का दर्द अचानक हो जाता है। ऐसे में जरुरी है इन्हें गंभीरता से लिया जाए और समय पर इलाज कराया जाए। समय पर इलाज ना करने से इसतरह के दर्द गंभीर हो जाते हैं और परेशान करते हैं।
विज्ञापन
पैरों के दर्द को नजरअंदाज किया तो ऑपरेशन करवाना पड़ेगा
2 of 4
- फोटो : getty images
ऑफिस में लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने से गर्दन या कंधों में दर्द हो जाता है। तो ऐसे में अगर दर्द बहुत तेज ना हो तो हल्की-फुल्की कसरत करके इसे कम किया जा सकता है। लेकिन अगर दर्द ज्यादा हो तो कसरत करने की गलती ना करें बल्कि तुरंत डॉक्टर का दिखाएं।
विज्ञापन
पैरों के दर्द को नजरअंदाज किया तो ऑपरेशन करवाना पड़ेगा
3 of 4
- फोटो : getty images
सीने में दर्द होना आम बात है अगर कुछ ज्यादा तला-भुना खा लिया जिससे गेस बन रही है तो ये सीने में दर्द देता है। पेट की गेस सीने में जब चढ़ जाती है तो सीने में दर्द होता है और जलन होती है। इससे बचने के लिए तले भुने खाने से परहेज करें और एक अच्छी डाइट का पालन करें। कसरत करने से भी फायदा होता है। शराब और सिगरेट को कम कर दें।
पैरों के दर्द को नजरअंदाज किया तो ऑपरेशन करवाना पड़ेगा
4 of 4
- फोटो : getty images
वैसे तो पैरों में दर्द होना आम है। कई बार बहुत ज्यादा चलने से या फिर लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में दर्द हो जाता है। कई लेकिन ये सब कारण ना हो तो ये गंभीर हो सकता है। पैरों के दर्द को कम करने के लिए कसरत करें, पैरों की स्ट्रेचिंग करें और ठंडे और गर्म पानी में पैरों को डाले। आराम मिलेगा। डॉयबटीज के मरीजों के लिए ये समस्या और गंभीर होती है। इसतरह के दर्द को अगर नजरअंदाज किया जाए तो ऑपरेशन तक करना पड़ता है।