फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अब ब्लड शुगर को नियंत्रित करना हुआ आसान, विशेषज्ञों ने बताए चार आसान उपाय

Sun, 25 Jul 2021 11:37 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीड रोगियों के लिए बड़ी खबर
दुनियाभर में इस समय कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई रिपोर्टस में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि कोरोना महामारी के चलते कई तरह की अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का इलाज प्रभावित हुआ है, जो गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। यह ऐसा समय है जिसमें सभी लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों को प्रयोग में लाने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की तरफ भी ध्यान देना होगा। मधुमेह ऐसी ही एक बीमारी है, जिसके रोगियों को इलाज के लिए पिछले डेढ़ साल से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे विपरीत परिस्थितियों में डायबिटीज के सभी रोगियों को दवाइयों के साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाले अन्य उपायों को भी नियमित रूप से प्रयोग में लाते रहना चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की गई तो यह शरीर में कई अन्य प्रकार के रोगों के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। ब्लड शुगर का अनियंत्रित स्तर  हृदय रोगों, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे
का कारण बन सकता है। ऐसे में सभी रोगियों को नियमित दवाइयों के साथ वैकल्पिक माध्यमों से भी शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के प्रयास करने चाहिए। व्यायाम, मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है वह आगे की स्लाइड में बताए जा रहे व्यायामों को करके इसके संभावित खतरे को भी कम कर सकते हैं। आइए डायबिटीज रोगियों के लिए उपयोगी व्यायामों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में साइकिल चलाने के फायदे - फोटो : Pixabay
साइकिलिंग करने के कई लाभ
डायबिटीज का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि वजन घटाना, मधुमेह को नियंत्रित करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। वजन कम करने के लिए साइकिलिंग करना सबसे अच्छा व्यायाम हो सकता है। आप इस एरोबिक व्यायाम को घर पर (स्थिर साइकिल के साथ) या बाहर भी कर सकते हैं। वजन के साथ ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में साइकिलिंग सबसे अच्छा तरीका माना जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज रोगियों को वॉक करना आवश्यक - फोटो : iStock
रोजाना कीजिए वॉक
फिट रहने के सबसे आसान तरीकों में से एक है-वाकिंग। रोजाना सुबह और शाम पार्क में या घर की छत पर ही कुछ देर वॉक करके मधुमेह की जटिलताओं को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है। रोजाना वॉक करने से वजन नियंत्रित रहता है साथ ही यह हृदय और हड्डियों की समस्याओं को दूर रखने में भी मदद कर सकता है। रोजाना 30 मिनट वॉक की दिनचर्या बनाएं, यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के साथ शरीर के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद हो सकता है।

4 of 5
योग के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
योग के फायदे अनेक
कोरोना जैसे विपरीत समय में, जब आप घर से बाहर व्यायाम के लिए ज्यादा नहीं निकल सकते हैं, ऐसे में सेहत को फिट रखने के लिए योग सबसे असरदार उपाय माना जा सकता है।  एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म नामक जर्नल में "टाइप 2 डायबिटीज में योग की चिकित्सीय भूमिका" नामक शीर्षक से प्रकाशित एक समीक्षा के अनुसार, रोजाना योग का अभ्यास मधुमेह को नियंत्रित रखने में बेहद सहायक हो सकता है। किसी भी आयु के लोग घर पर आसानी से योग अभ्यास करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिलेट्स व्यायाम मधुमेह रोगियों फायदेमंद - फोटो : pixabay
पिलेट्स एक्सरसाइज
शरीर के संतुलन, शक्ति और समन्वय को बढ़ाने के साथ पिलेट्स व्यायाम मधुमेह रोगियों के लिए भी काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। जर्नल ऑफ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन में पिलेट्स मेथड ट्रेनिंग को टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित रोगियों के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। फिटनेस विशेषज्ञों के मुताबिक आप इस व्यायाम को घर पर भी आसानी से करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। डायबिटीज को नियंत्रित करने के साथ-साथ पिलेट्स एक्सरसाइज शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

--------------------
नोट:
यह लेख तमाम जर्नल्स में प्रकाशित अध्ययनों के आधार पर तैयार तैयार किया गया है। संबंधित अध्ययन संलग्न हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें