बच्चे के बड़े होने की प्रोसेस शुरू होने पर पैरेंट्स की भी कई जिम्मदारियां बढ़ जाती है। जैसे कि उनको खुद के खाना खाने का तरीका बताना, चलने का तरीका, बात करने के तरीके बताना। इसके अलावा जो सबसे अहम जिम्मेदारी है वह है बच्चों को टॉयलेट की ट्रेनिंग देना, ताकि बच्चा खुद फ्रेश हो सके और आप पर ज्यादा निर्भर न रहे। इसके लिए माता-पिता को ढेर सारी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं किस तरह आप अपने बच्चों को टॉयलेट जाने की ट्रेनिंग दे सकते हैं।