फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: पेट में गैस से परेशान हैं? डॉक्टर ने बताया- नाभी के पास लगा लें ये एक चीज, तुरंत मिलेगी राहत

Wed, 29 Oct 2025 01:59 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैट में गैस बनना एक बेहद आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो-चार होते हैं। बच्चों और बुजुर्गों में ये परेशानी अधिक होती है। आइए इस लेख में डॉक्टर से एक ऐसे घरेलू उपचार के बारे में जानते हैं, जिससे मिनटों में आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
पेट में गैस बनने की समस्या - फोटो : Freepik
Asafoetida On Navel for Stomach Gas: पेट में गैस बनना, पेट फूलना या तेज ऐंठन होना आजकल की भागदौड़ भरी जिदगी और खराब खानपान के कारण एक आम समस्या बन गई है। जब अपच या गैस के कारण पेट में असहनीय दर्द होता है, तो अक्सर कोई भी दवा तुरंत आराम नहीं देती। ऐसी स्थिति में, सोशल मीडिया पर डॉक्टर प्रियंका अभिनव ने एक सदियों पुराना और बेहद सरल आयुर्वेदिक नुस्खा साझा किया है, जो मात्र 5-6 मिनट में राहत दे सकता है।

यह सरल नुस्खा भारतीय रसोई के शक्तिशाली मसाले हींग और शुद्ध देसी घी से करना है। हींग को आयुर्वेद में उसके वात-नाशक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। जब इसे गर्म घी के साथ नाभि के पास लगाया जाता है, तो यह मिश्रण त्वचा के जरिए अवशोषित होकर पेट की नसों को तुरंत आराम पहुंचाता है और फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। 

डॉ. अभिनव के अनुसार यह घरेलू उपाय इतना प्रभावी है कि यह अपच और गैस से होने वाली असहनीय पीड़ा को बहुत कम समय में ठीक सकता है, यह उपाय बच्चे और बड़े दोनों के लिए ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

2 of 5
हींग - फोटो : Freepik.com
सबसे पहले इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक चम्मच शुद्ध देसी घी को हल्का गर्म करें। गर्म घी में चार चुटकी हींग का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि एक गाढ़ा घोल बन जाए। यह मिश्रण हींग के गुणों को सक्रिय करता है और उसे त्वचा में अवशोषित होने के लिए तैयार करता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: भोजन के कितनी देर बाद तक नहीं पीना चाहिए चाय, जानें इसके पीछे का विज्ञान



 
विज्ञापन

3 of 5
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
इस तैयार घोल को इस्तेमाल करने के लिए, रुई का एक छोटा फाहा लें और उसे इस मिश्रण में अच्छी तरह भिगो दें। इस भीगी हुई रुई को सीधे नाभि के अंदर सावधानी से रखें। नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है, जहां से यह उपाय तेजी से असर करता है।

ये भी पढ़ें - World Stroke Day 2025: स्ट्रोक आने से पहले दिखते हैं ये चार संकेत, तीसरा वाला तो गलती से भी नजरअंदाज न करें

4 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Adobe stock
नाभि में रुई रखने के बाद, जो घोल बच गया है, उसे उंगलियों पर लें और नाभि के आस-पास के पेट के हिस्से (एब्डॉमिनल एरिया) पर हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगा लें। यह मालिश हींग के गुणों को पेट की ऊपरी त्वचा में फैला देती है, जिससे गैस से होने वाली ऐंठन में जल्द राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Adobe stock
यह नुस्खा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए कारगर है, खासकर नवजात शिशुओं में गैस की वजह से होने वाली मरोड़ को शांत करने के लिए यह बहुत उपयोगी माना जाता है। हींग एसिडिटी को भी नियंत्रित करती है। यह सदियों पुराना आयुर्वेदिक उपाय है, जिसे आप पेट संबंधी समस्याओं के लिए आसानी से और सुरक्षित रूप से आजमा सकते हैं।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें