फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Food Day 2024: डायबिटीज में बहुत फायदेमंद है ये हरी सब्जी, त्वचा की रंगत सुधारने में भी इसके लाभ

Wed, 16 Oct 2024 10:38 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज में करेला खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज एक गंभीर क्रोनिक बीमारी है, लगभग हर उम्र के लोगों में इसका खतरा देखा जा रहा है। ब्लड शुगर बढ़े रहने की ये बीमारी कई अंगों जैसे आंख, किडनी, पाचन और पैरों को भी प्रभावित कर सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए खान-पान ठीक रखना सबसे जरूरी है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डायबिटीज में करेला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। तीखे स्वाद वाली इस सब्जी में कई ऐसे गुण होते हैं जो न सिर्फ डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हैं साथ ही इसके सेवन से कई और भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बहुत फायदेमंद है करेला - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज में करेला खाने के लाभ

डायबिटीज में करेला खाने से क्या लाभ होता है, इसे समझने के लिए किए गए अध्ययन में पाया गया कि इसमें कई ऐसे यौगिक होते हैं जो इंसुलिन की तरह काम करते हैं और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। करेला इंसुलिन स्राव को बढ़ाने में भी सहायक है, जिससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है।

यह अग्नाशय को इंसुलिन स्रावित करने के लिए उत्तेजित करता है। करेला की सब्जी या इसके जूस का सेवन करके ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
करेला खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com
करेला में फाइबर की मात्रा

करेला में डाइट्री फाइबर की भी मात्रा होती है जो न सिर्फ पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है, साथ ही फाइबर वाली चीजों का अधिक सेवन करके डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखना आसान हो सकता है। डायबिटीज के रोगियों में लिवर और किडनी की समस्याएं होने का खतरा भी अधिक देखा जाता रहा है। करेला लिवर को डिटॉक्सिफाई करने और किडनी की सेहत को बनाए रखने में भी फायदेमंद सब्जी है।

4 of 5
कैंसर से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com
करेला के एंटीकैंसर गुण

करेला में एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर और कई अन्य क्रोनिक बीमारियों का कारण बन सकते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि करेला का सेवन कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है, हालांकि इन प्रभावों की पुष्टि के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्वचा के लिए फायदेमंद है करेला - फोटो : Adobe stock
त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद

करेला खाने का एक लाभ ये भी है कि आपकी त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। असल में इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और साफ रखने में मदद करते हैं। करेला का रस पीने से खून साफ होता है और एक्जिमा-त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा में होने वाले मुंहासों और अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।


-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें