फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: पेट की हो समस्या या नियंत्रित रखना हो ब्लड शुगर का लेवल, भुने चने खाने के हैं अनेकों लाभ

Wed, 16 Mar 2022 03:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भुना चने खाने के फायदे - फोटो : iStock
चने खाना सेहत के लिए कई तरह से विशेष लाभदायक माना जाता है। चने में प्रोटीन और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जिसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि भुने हुए चने खाना, सेहत के लिए और भी कई तरह के लाभ दे सकता है? आहार विशेषज्ञों की मानें तो भुने चने पेट की समस्याओं को कम करने से लेकर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने तक के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वहीं अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए तो भी इसका नियमित सेवन आपको लाभ दे सकता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं, भुने चने का सेवन गुड़ के साथ करना और भी स्वास्थवर्धक हो सकता है। जिन लोगों को शरीर में आयरन की कमी रहती है, ऐसे लोगों को गुण के साथ भुने चने खाने से फायदा मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर चने शरीर को कई सारी अन्य समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शक्ति बढ़ाने के लिए फायदेमंद है चने - फोटो : istock
शरीर की शक्ति बढ़ाने के लिए खाएं चने
चने में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, ऐसे में इसका सेवन करना मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि शारीरिक क्षमता के विकास में भुने हुए चने का सेवन आपको आश्चर्यजनक लाभ दे सकता है। गुड़ के साथ भुने हुए चने खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती, साथ ही प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के कारण यह आपके फिटनेस में भी फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
रक्त शर्करा को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock
ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए अक्सर संतुलित आहार का चयन करना कठिन होता है, ऐसे लोगों के लिए भुने हुए चने खाना अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है, ऐसे में इसके सेवन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ता नहीं है। इसके अलावा चूंकि चने में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, ऐसे में यह पेट को ठीक रखने के साथ डायबिटीज से संबंधित अन्य जटिलताओं को कम करने में भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
बेहतर पाचन के लिए चने खाने के फायदे - फोटो : iStock
पाचन को रखता है दुरुस्त
अगर आप भी पाचन की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आहार में भुने हुए चने को शामिल करके लाभ पा सकते हैं। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करता है साथ ही इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा शौच को आसान बनाती है, जिससे कब्ज और पेट के फूलने जैसी दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है।  भुने हुए चने पाचन शक्ति को बढ़ाने और शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करने में फायदेमंद हैं।


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें