फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम कर आयुष्मान की इस हीरोइन ने कर दिया था सबको हैरान, अब दिए वजन कम करने के टिप्स

Tue, 05 Mar 2019 12:48 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने जब दम लगा के हईशा के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनका वजन 95 किलो था। इस फिल्म में लोगों ने उनको काफी पसंद भी किया था, लेकिन क्या कभी किसी मे सोचा था कि भूमि कभी ग्लैमरस भी दिख सकती हैं। हर कोई उनमें आए ट्रांसफॉर्मेशन को देख हैरान हो गया था। आपके भी मन में यह सवाल होगा कि वजन घटाने के साथ-साथ स्लिम फिगर मेंटेन करने के लिए उन्होंने ऐसा क्या किया। तो आइए जानते है भूमि का वेट लॉस सीक्रेट...
विज्ञापन

2 of 5
bhumi pednekar
अगर आप भूमि की तरह वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको खुश रहना होगा। इसके बाद आपको भूखा रहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जो लोग भूखे रहकर वजन कम करते हैं वो वजन जरूर कम कर लेते हो लेकिन उनका शरीर भी कमजोर हो जाता है। कई लोग ऐसा करने से बीमार भी पड़ जाते हैं। इसके लिए बेस्ट तरीका है कि आप खुश रहकर हेल्दी चीजों का खाएं और एक्सरसाइट करना न भूलें।
विज्ञापन

3 of 5
bhumi
अपने लिए एक टार्गेट सेट करें, क्योंकि वजन कम करने के लिए आपको मोटिवेशन की जरूरत होती है। अगर मोटिवेशन नहीं होगा तो आप वजन कम नहीं कर पाएंगे। सबसे पहले खुद के लिए एक ऐसा टार्गेट सेट करें जिसे आप हासिल भी कर सकें। पहला टार्गेट हासिल करने के बाद दूसरा फिर तीसरा टार्गेट रखें। ऐसा करके आप खुद को प्रेरित करते रहें।

4 of 5
भूमि पेडनेकर
भूमि बताती हैं जब वह वेट लॉस डायट पर थीं तो उन्होंने घी से लेकर बटर और बटरमिल्क तक सबकुछ खाया और पीया लेकिन एक चीज जिससे उन्होंने पूरी तरह से दूरी बना ली थी वह थी- चीनी। अगर आप चीनी बंद कर दें तो समझिए वजन कम करने की आधी लड़ाई आपने ऐसे ही जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhumi Pednekar
भूमि की मानें तो अपनी डाइट चार्ट में चीट मील को भी जरूर शामिल करें। हफ्ते में 1 दिन डाइट से अलग हटकर अपनी पसंद का कुछ हल्का-फुल्का जरूर खाएं। ऐसा करने से आपकी फूड क्रेविंग्स कंट्रोल में रहेंगी। एक बात का खास ख्याल रखें कि जब आपके सामने आपका फेवरेट फूड आए तब आप ओवरइटिंग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें