फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

Wed, 06 Jan 2021 05:29 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
देशभर में कड़ाके ठंड पड़ रही है। सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में उन चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए, जिनके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सर्दियों में ठंड से बचने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए सर्दियों में ठंड से बचने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों के मौसम में विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विटामिन सी से युक्त चीजें
  • सर्दियों के मौसम में विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम के मजबूत होने पर आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी
  • हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए हल्दी वाली चाय का सेवन करें। रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4 of 5
सर्दियों के मौसम में चाय का सेवन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
चाय
  • सर्दियों के मौसम में चाय का सेवन काफी फायदेमंद होता है। चाय का सेवन कर थकान भी दूर हो जाती है। चाय का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अधिक मात्रा में चाय का सेवन नुकसानदायक भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दालचीनी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दालचीनी
  • दालचीनी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। सर्दियों में रोजाना दालचीनी का सेवन कर आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल कर आप इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें