फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखेंगी ये 5 सब्जियां, नियमित सेवन से कई समस्या होगी दूर

Sat, 18 Jan 2020 12:40 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
डायबिटीज यानी मधुमेह मेटाबॉलिक बीमारियों का एक समूह है। इस बीमारी के दौरान रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में इंसुलिन के ठीक से काम न करना या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से काम नहीं करती हैं तो डायबिटीज की समस्या पैदा होती है। आज के दौर में इस बीमारी से अधिकांश लोग ग्रसित हैं। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप भी आज के समय में आम समस्या हो गई है। आज हम आपको कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से डायबिटीज और उच्च रक्तचाप नियंत्रित हो सकता है। आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी
मेथी के बीज हो या पत्ते दोनों में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। साथ ही मेथी में सोडियम की मात्रा भी न के बराबर होती है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अरबी
अरबी में पोटैशियम, विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अरबी में हाई फाइबर के होने के वजह से इसका पाचन आसान होता है। अरबी का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता की वजह से यह त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चुकंदर
एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर चुकंदर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। चुकंदर में पाया जाने वाला विटामिन बी तंत्रिका तंत्र के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। अध्ययनों में दावा किया गया है कि चुकंदर में नाइट्रेट काफी अधिक पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड नामक गैस बनाता है। यह गैस रक्त वाहिकाओं को आराम देने में फायदेमंद होती है और ब्लड फ्लो में सुधार करती है। अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर को कम करने में चुकंदर बहुत कारगर है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
रक्त शर्करा को कम करने में लहसुन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अगर आप मधुमेह के मरीज हैं तो रोज सुबह लहसुन की दो तीन कलियों को चबाया करें या कुतरकर निगला करें।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पालक
यह पोटेशियम और ल्यूटिन से भरपूर होता है। ल्यूटिन धमनियों की वॉल्स की मोटाई को रोकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा, पालक में फोलेट और मैग्नीशियम भी होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपके ब्लड प्रेशर का लेवल कंट्रोल रहे। पालक में बहुत कम कैलोरी होती है, आप इसे सलाद, सैंडविच और लजान्या में मिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मूली
पोटेशियम से भरपूर मूली रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। आप इसे अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं या सूप में भी मिला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें