फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों के साथ पिएंगे दूध तो होगा नुकसान, जानें इसे पीने का सही समय और नियम

Sat, 03 Oct 2020 12:18 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दूध पीने के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दूध एक पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। इसे संपूर्ण आहार भी माना गया है। दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। नियमित रुप से बच्चों के आहार में दूध शामिल करने से उनकी लंबाई भी सही तरह से बढ़ती है। आयुर्वेद में हर चीज को खाने पीने के नियम बताए गए हैं। इसी तरह से दूध पीने का भी एक सही समय होता है। सही समय पर दूध पीने से आपको ज्यादा फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कि किस समय दूध पीना चाहिए और किन चीजों के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूध के साथ कभी भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार संतरा, आंवला, ग्रीन एप्पल, अनानास, नींबू और आड़ू जैसे फलों के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपने इन चीजों का सेवन किया है तो कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं। खट्टे फलों के साथ दूध पीने से आपको पाचन में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

दूध के साथ मूली का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे आपको गले की खराश, खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आयुर्वेद में दूध के तुरंत बाद या फिर साथ में मूली के सेवन को वर्जित बताया गया है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

दूध पीने के बाद कभी भी नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मछली या अन्य मांसाहारी चीजों के साथ आपको भूलकर भी कभी दूध सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बच्चों को तो सुबह के समय दूध दिया जा सकता है, लेकिन बड़ों को दूध हमेशा रात के समय ही पीना चाहिए। रात के समय दूध पीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आपको अच्छी नींद आने में सहायता मिलती है। जो लोग जिम करते हैं और अपनी मसल्स बनाना चाहते हैं, वे सुबह के समय दूध पी सकते हैं, लेकिन रात का समय दूध पीने के लिए सबसे सही माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें