फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: महिलाओं की डाइट का सीक्रेट सुपरफूड, हार्मोन्स से लेकर हड्डियों तक के लिए ये फायदेमंद

Sat, 20 Jun 2026 07:56 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधुनिक जीवनशैली में व्यस्तता के कारण कई महिलाएं संतुलित भोजन नहीं ले पातीं। कई सीड्स आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं की डाइट - फोटो : Amarujala.com/AI
पौष्टिक आहार, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। जब बात महिलाओं की सेहत की हो तो ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आधुनिक जीवनशैली में व्यस्तता के कारण अक्सर महिलाएं संतुलित भोजन नहीं ले पातीं। यही कारण है कि महिलाओं में आयरन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर जैसे पोषक तत्वों की कमी का खतरा अधिक होता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि डाइट में सीड्स को शामिल करना महिलाओं की सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। इनकी थोड़ी मात्रा भी फाइबर, हेल्दी फैट, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट की पूर्ति करा सकती है।

लेकिन कौन-सा सीड किस काम आता है, महिलाओं के लिए कौन से सीड्स जरूरी हैं? आइए इस बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com
अलसी के बीज 

अलसी के बीज पौधों से मिलने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्नान का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। 
 
  • नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन से हृदय स्वास्थ्य तथा पाचन को लाभ मिल सकता है। 
  • कुछ अध्ययनों में लिग्नान को हार्मोन संबंधी समस्याओं को कम करने वाला पाया गया है।
  • मेनोपॉज के बाद महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये सीड्स इस खतरे को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चिया सीड्स - फोटो : Freepik.com
चिया सीड्स को डाइट में करें शामिल

महिलाओं के लिए चिया सीड्स भी बहुत जरूरी हैं। 
 
  • चिया सीड्स फाइबर, पौध-आधारित प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। 
  • फाइबर की अधिक मात्रा पाचन को बेहतर रखने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकती है।
  • चिया सीड्स कैल्शियम और मैग्नीशियम भी उपलब्ध कराते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं।

4 of 5
कद्दू के बीज - फोटो : freepik.com
कद्दू के बीज से दूर होंगी कई दिक्कतें

महिलाओं को कद्दू के बीज भी जरूर खाने चाहिए।
 
  • कद्दू के बीज मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत हैं। 
  • महिलाओं में आयरन की कमी और एनीमिया का जोखिम अधिक देखा जाता है। ये बीज इस कमी को पूरी करते हैं।
  • कद्दू के बीज में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के सामान्य कार्य में भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूरजमुखी के बीज - फोटो : Adobe Stock
सूरजमुखी के बीज से क्या होता है?

सूरजमुखी के बीज विटामिन ई, सेलेनियम और हेल्दी फैट के अच्छे स्रोत हैं। 
 
  • विटामिन-ई एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है। 
  • साथ ही इनमें प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है।
  • सूरजमुखी के तेल का सेवन आपके दिल को हेल्दी रखने में फायदेमंद हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें