फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-खांसी सब भूल जाएंगे बस चाय में डाल दें ये 4 चीजें

Sun, 08 Dec 2019 07:30 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tea - फोटो : पेक्सेल्स
प्रकृति के नियमानुसार समय-समय पर मौसम में बदलाव होते रहते हैं। लेकिन इस बदलाव का इंसान के शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है और बीमारी के चपेट में आ जाता है। बदलते मौसम में फ्लू यानी वायरल बुखार जैसी समस्याएं तेजी से फैलती हैं। जैसे की आजकल के मौसम में जुकाम और खांसी जैसी समस्या होना आम बात होती है। लोग जुकाम-खांसी में न जाने कितनी दवाइयां खा लेते हैं लेकिन असक जल्दी नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको चाय के साथ बनने वाले कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जिससे यह परेशानी तुरंत दूर हो जाएगी....
विज्ञापन

2 of 5
black pepper - फोटो : black pepper
काली मिर्च

काली मिर्च ऐंटी-इन्फ्लैमटरी और ऐंटी-बैक्टीरियल होती है। इसके साथ ही इसमें विटमिन सी भी होता है। काली मिर्च इन्हीं गुणों के कारण इम्युनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्या दूर रहती है। आप काली मिर्च को पिसकर चाय में डालकर सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चाय
अदरक

ऐंटी-इन्फ्लैमटरी गुणों से भरपूर अदरक शरीर के श्वसन नली को साफ रखने में मदद करती है। इसके साथ अदरक ऐंटी-बैक्टीरियल भी होती है जो इंफेक्शन से लड़ने में सहायक होती है। चाय में अदरक डाल कर सेवन करने से गले में दर्द की परेशानी के साथ ही कफ की समस्या दूर हो जाती है।

4 of 5
तुलसी - फोटो : pixabay
तुलसी

आयुर्वेद में बहुत लंबे समय से तुलसी का प्रयोग होते आ रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी की भारत के कई घरों में पूजा भी की जाती है। तुलसी शरीर को बैक्टीरिया, इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है। तुलसी के सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्या दूर रहती है। ये शरीर के श्वसन नली को भी साफ करती है, जिससे कफ नहीं जम पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लौंग

लौंग में पाए जाने वाला फिनॉल कम्पाउंड इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यही शरीर में प्रवेश करने वाले सर्दी व खांसी के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। लौंग में मौजूद तेलीय गुण गले में जमने वाले कफ को साफ करने में सहायक साबित होते हैं। इसके साथ ही लौंग टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर करते हुए इम्युनिटी को बूस्ट करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें