फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Flour: डायबिटीज-लिवर रोगों से बचना है? इन दो आटे को बना लीजिए डाइट का हिस्सा, एक्सपर्ट भी मानते हैं फायदे

Fri, 20 Feb 2026 07:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kaun Sa Atta Best Hai:  गेहूं का आटा भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला अनाज है। हालांकि आजकल हरे कटहल के आटे और क्विनोआ के आटे की भी काफी मांग बढ़ रही है। जानिए इसके क्या-क्या फायदे हैं?
विज्ञापन
1 of 6
कौन सा आटा सबसे फायदेमंद होता है? - फोटो : Freepik.com
अच्छी सेहत के लिए खान-पान और दिनचर्या में सुधार को सबसे जरूरी माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं, जैसी लाइफस्टाइल है उसकी सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी दिनचर्या को ठीक रखने की सलाह देते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आजकल लोग प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड आटा यानी मैदा, चीनी और नमक वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने लगे हैं, जिससे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। असंतुलित आहार और शारीरिक निष्क्रियता दुनियाभर में होने वाली क्रॉनिक बीमारियों के प्रमुख कारण हैं।

अगर हम अपने आहार में पौष्टिक और फाइबर वाली चीजों की मात्रा बढ़ा लें तो इससे न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। जब बात खान-पान में सुधार की आती है तो लोगों के मन में एक बड़ा प्रश्न ये भी रहता है कि सेहत के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा है?
विज्ञापन

2 of 6
हाई फाइबर वाले आटा का करिए सेवन - फोटो : AdobeStock
कौन सा आटा सेहत के लिए सबसे अच्छा?

गेहूं और इसका आटा भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला अनाज है, इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन-बी और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साबुत गेहूं का आटा पाचन को बेहतर बनाने और ऊर्जा देने में मदद करता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कुछ अन्य प्रकार के आटे की मांग भी तेजी से बढ़ रही है, जिसे अध्ययनों में कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है।
 
  • पारंपरिक गेहूं के आटे के साथ-साथ आजकल हरे कटहल के आटे और क्विनोआ के आटे को भी लोग काफी इस्तेमाल में ला रहे हैं।
  • ये दोनों विकल्प पोषक तत्वों से भरपूर हैं और खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो वजन, ब्लड शुगर या पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
क्विनोआ का आटा (सांकेतिक) - फोटो : freepik.com
क्विनोआ का आटा सेहत के लिए लाभकारी

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नम्रता भट्ट कहती हैं, क्विनोआ के आटे से बनी रोटी, गेहूं की रोटी की तुलना में कहीं अधिक पोषण प्रदान करती है।
 
  • क्विनोआ एक स्वास्थवर्धक बीज है यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसे सुपरफूड माना जाता है। 
  • इसमें प्रोटीन अमीनो एसिड, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैंगनीज, फोलेट और विटामिन-बी होता है।
  • क्विनोआ में मौजूद अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत करने और इसके विकास में अहम भूमिका निभाता है। 
  • इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप बार-बार खाने से बच जाते हैं।

4 of 6
हृदय रोगियों को कौन सा आटा खाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
इन फायदों को भी जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहती हैं, अगर आपको गेहूं से एलर्जी है, तो आप क्विनोआ की रोटी का सेवन कर सकते हैं। यह रोटी सुपाच्य होती है। क्चिनोआ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है।
 
  • इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोटेशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। 
  • क्विनोआ में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन-बी एनीमिया को रोकने में मदद करते हैं।

हालांकि क्विनोआ का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग या डायरिया हो सकती है। जिनको किडनी स्टोन, हाई बीपी या एलर्जी है, उन्हें पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
कटहल का आटा खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com
हरे कटहल का आटा भी अच्छा विकल्प

क्विनोआ के अलावा आप कटहल के आटे को भी आहार में शामिल कर सकते हैं।
 
  • कटहल का आटा मधुमेह रोगियों में प्लाज्मा शर्करा के स्तर को कम करने और ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन (HbA1c) को नियंत्रित करने में काफी कारगर गया था। ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन का बढ़ना, मधुमेह का संकेत माना जाता है।
  • अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन सम्मेलन में टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने वाले पेटेंटेड हरे कटहल के आटे पर नैदानिक परीक्षण में इसे फैटी लीवर और मोटापे को रोकने में भी कारगर बताया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिवर को कैसे हेल्दी रखें - फोटो : adobe stock images
लिवर और शुगर दोनों के लिए फायदेमंद है ये आटा

चूहों पर किए गए शोध में पता चला है कि हरे कटहल के आटे के तीन महीने सेवन से न सिर्फ शरीर के वजन में वृद्धि को काफी हद तक रोका जा सकता है साथ ही ये लिवर में फैट जमने की समस्या को कम करने में भी प्रभावी है।

शोधकर्ताओं में से एक और हरे कटहल का आटा बनाने वाली कंपनी के संस्थापक जेम्स जोसेफ कहते हैं, गेहूं के आटे के साथ प्लेसबो समूह की तुलना में इससे इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार देखा गया है। इससे इंफ्लामेशन और लिपोजेनेसिस मार्करों में भी काफी कमी आ सकती है।





-------------
स्रोत और संदर्भ
(P15-023-24) Jackfruit Flour Fortified Diet Prevents Obesity and Metabolic Dysfunction-Associated Steatohepatitis via the Gut-Liver Axis

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें