फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवर के लिए फायदेमंद है इन चीजों का सेवन, डाइट में करें शामिल

Sat, 26 Dec 2020 01:45 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए लिवर का सही तरह से काम करना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए लिवर का सही तरह से काम करना बहुत जरूरी होता है। लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर की गदंगी को साफ करने में सहायक होता है। लिवर के सही तरह से काम न करने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन कर आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए उन चीजों के बारे में जो लिवर के लिए फायदेमंद होती हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बेरीज का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बेरीज
  • बेरीज का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। बेरीज में पॉलीफेनोल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। बेरीज का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
विज्ञापन

3 of 6
सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॅाफी
  • सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करें।

4 of 6
ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ग्रीन टी
  • लिवर के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद होती है। ग्रीन टी का सेवन करने से आप लिवर से संबंधित बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 6
लिवर के लिए ओटमील का सेवन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ओटमील
  • लिवर के लिए ओटमील का सेवन काफी फायदेमंद होता है। ओटमील में फाइबर और बीटा ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होता है। ओटमील के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिवर के मरीजों को डाइट में अंगूर को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंगूर
  • अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। लिवर के मरीजों को डाइट में अंगूर को शामिल करना चाहिए। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें