चौड़े और मजबूत सीने की ख्वाहिश रखते हैं तो नियमित तौर पर चक्रासन का अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : getty images
चक्रासन से न केवल सीना मजबूत होता है बल्कि दमा, फेफड़ों के संक्रमण आदि से भी बचाव होता है। यह शरीर को लचीला बनाता है और कमर व बाजुओं को मजबूती देता है। जानें इसकी सही विधि।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : getty images
सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को घुटने से मोड़ें जिससे एड़ी हिप्स को छुए और पंजे जमीन पर हों।
4 of 5
- फोटो : getty images
अब गहरी सांस लेते हुए कंधे, कमर और पैर को ऊपर की ओर उठाएं।
इस प्रक्रिया के दौरान गहरी सांस लें और छोड़ें। फिर हिप्स से लेकर कंधे तक के भाग को जितना हो सके ऊपर उठाने का प्रयास करें। कुछ क्षण बाद नीचे आ जाएं और सांसे सामान्य कर लें। कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है तो पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।