स्मूथ शेविंग करने के नाम पर हर मर्द ये गलतियां करता है और ये गलतियां उसकी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती है। अगर आप खुद को शेविंग का एक्सपर्ट मानते हैं तो आप जान लीजिए कि आप भी ये गलतियां करते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
ब्लेड्स को न बदलना-
कुछ मर्द सोचते हैं कि पुराने ब्लेड्स के साथ शेविंग करना सही है और इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। ये सोचना गलत है क्योंकि पुराने ब्लेड्स पर बैक्टीरिया अपने पांव पसार चुके होते हैं। ये आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और आपके चेहरे पर जलन दे सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पूरी ताकत के साथ शेविंग करना-
हम जानते हैं कि आप स्मार्ट दिखना चाहते हैं लेकिन स्मार्ट दिखने के लिए अपनी त्वचा को खोदना बंद कर दीजिए। पूरे ताकत के साथ शेविंग करने से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इससे त्वचा पर लालिमा आ सकती है और खुजली भी हो सकती है।
4 of 7
सस्ती शेविंग क्रीम्स-
हर लड़के को शेविंग क्रीम खरीदते समय बहुत सचेत रहना चाहिए। स्मूथ शेव के लिए सस्ती शेविंग क्रीम कभी भी अच्छी साबित नहीं हो सकती। तो शेविंग क्रीम खरीदने जाने से पहले विशेषज्ञ से जरूर बात कर लें।
विज्ञापन
5 of 7
रोजाना शेविंग-
कई मर्द अक्सर ये गलती करते हैं। ये बिलकुल गलत है कि आप रोजाना शेविंग करते हैं। ये जरूरी है कि पहले आप बालों को बढ़ने दें तभी शेविंग करें।
विज्ञापन
6 of 7
शेविंग के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोना-
चेहरे को ठंडे पानी से धोना केवल त्वचा को नुकसान ही पहुंचाता है। और तो और शेविंग को दौरान ठंडे पानी का इस्तेमाल करना त्वचा को कड़ा बना देता है जिससे शेविंग करने में दिक्कत आती है इससे त्वचा के कट जाने का भी खतरा होता है। शेविंग के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल कीजिए।
गर्दन के नीचे शेविंग न करना-
कई मर्द ये हरकत करते हैं। यकीन मानिए गर्दन के नीचे शेव न करना आपके लुक को बहुत बुरा बना देता है। तो शेविंग के बाद ये जरूर देख लीजिए कि आपने गर्दन के नीचे शेव किया है या नहीं?