फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: बढ़ती उम्र को रोक देंगी यह चार चीजें, 50 की उम्र में भी दिखेंगे जवां और रहेंगे फिट

Tue, 23 Nov 2021 07:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बढ़ती उम्र को कैसे रोकें - फोटो : Pixabay
जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के साथ कई पर्यावरणीय कारकों के चलते कम उम्र में ही लोगों के चेहरे और शरीर पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रदूषण, शराब, तनाव और धूम्रपान जैसी आदतें त्वचा को प्रभावित करके उम्र बढ़ने वाले लक्षण पैदा कर सकती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक आहार को संतुलित बनाए रखकर न सिर्फ सेहत को ठीक रखा जा सकता है साथ ही कुछ चीजों का सेवन बढ़ती उम्र से संबंधित दिक्कतों को भी कम कर सकती है।

पोषण विशेषज्ञ बताते हैं, कई फल और सब्जियां ऐसी हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के साथ 50 साल की उम्र के बाद भी आपको जवां बनाए रखने और शरीर को फिट रखने में मदद कर सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही चीजों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन सभी लोगों को जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन - फोटो : Pixabay
जरूर खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पालक और कोलार्ड जैसे साग और कई तरह की हरी सब्जियां प्रोटीन, आवश्यक विटामिन, कैल्शियम, स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सिडेंट की समृद्ध स्रोत होती हैं, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इनका नियमित सेवन जीवनभर स्वस्थ रहने में मदद करती है। शोध से पता चलता है कि 50 साल की उम्र के बाद भी हर दिन इन सब्जियों की एक सर्विंग का सेवन करने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोग की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
नट्स का सेवन है फायदेमंद - फोटो : iStock
नट्स खाना है बेहद लाभदायक
बादाम, अखरोट, काजू और ब्राजील नट्स जैसे सूखे मेवे हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सुपर आहार हो सकते हैं। 50 साल की उम्र के बाद, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा के लिए न सिर्फ यह बेहतर स्रोत माने जाते हैं साथ ही वजन घटाने, उम्र बढ़ने से रोकने और मधुमेह जैसे रोगों के खतरे को कम करने में भी नट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। 

4 of 5
एवोकाडो है बेहद स्वास्थ्यबर्धक - फोटो : Pixabay
एवोकाडो खाना है फायदेमंद
कई तरह के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों में एवोकाडो का सेवन तेजी से बढ़ा है। एवोकाडो को विटामिन बी, सी, फोलेट, स्वस्थ वसा, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सिडेंट और बीटा-कैरोटीन का समृद्ध स्रोत माना जाता है। एवोकाडो एंटी-एजिंग गुणों से भी भरपूर होते हैं जो जवां बनाए रखने के साथ 50 वर्ष के होने के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रोकने में भी मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लूबेरी है फायदेमंद - फोटो : Pixabay
ब्लूबेरी के स्वास्थ्य लाभ
विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ब्लूबेरी कई प्रकार के  स्वास्थ्य लाभ से भरपूर माने जाते हैं। वजन घटाने या उम्र बढ़ने से रोकने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। दो अध्ययनों में पाया गया कि ब्लूबेरी संज्ञानात्मक गिरावट को कम करने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स चेहरे पर उम्र बढ़ने संबंधी लक्षणों को रोकने में भी सहायक मानी जाती हैं। 


------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें