फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इस तरह से सोने की आदत सेहत के लिए मानी जाती है फायदेमंद, खर्राटे-कमर दर्द में मिलता है आराम

Sat, 26 Mar 2022 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोने की सही तरीका क्या है? - फोटो : iStock
बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना सबसे आवश्यक उपायों में से एक है। अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि नींद की कमी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा देती है। रोजाना रात में नींद पूरी न कर पाने वाले लोगों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा और हृदय रोगों का जोखिम काफी अधिक होता है। नींद की कमी आपकी ऊर्जा और सेहत को भी गंभीर तौर से प्रभावित कर देती है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना रात में कम से कम 6-8 घंटे की निर्बाध नींद जरूर लेनी चाहिए। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नींद की अवधि और गुणवत्ता के साथ सोने के तरीके का भी सही होना आवश्यक माना जाता है। आप किस तरह से सोते हैं इसका सीधा असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। गलत ढंग से या असहजता के साथ सोने की स्थिति में आपकी पीठ और कमर में दर्द की समस्या बन सकती है। कुछ लोग पीठ के बल सोते हैं जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें पेट के बल सोने की आदत होती है। पर क्या आप जानते हैं कि करवट लेकर सोना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। आइए करवट सोने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करवट सोने के क्या लाभ हैं? - फोटो : iStock
खर्राटों में मिलता है आराम
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को खर्राटे आने की समस्या रहती है उन्हें करवट लेकर सोने की आदत से आराम मिल सकता है। जब आप अपनी पीठ के बल लेटते हैं, तो जीभ और अन्य कोमल ऊतक गले की ओर चले जाते हैं जिससे वायुमार्ग संकुचित हो जाता है और आपको खर्राटे आ सकते हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए करवट सोने की आदत डालें। सांस की सहजता के लिए भी इसे आरामदायक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पाचन की समस्या को कैसे ठीक करें? - फोटो : Pixabay
पाचन में सहायक
पीठ के बल सोने से ज्यादा करवट लेकर सोने की आदत आपके पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मददगार हो सकती है। करवट लेकर सोना, पेट के एसिड को बढ़ने से रोककर पाचन को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है। करवट सोने से यह सुनिश्चित होता है कि गुरुत्वाकर्षण आपके पेट के एसिड को ऊपर की ओर बहने से रोकेगा। 

4 of 5
कमर दर्द में किस तरह से सोना चाहिए? - फोटो : iStock
कमर दर्द में मिलता है आराम
करवट लेकर सोने से कमर दर्द भी कम होता है। इसके अतिरिक्त यदि आप करवट लेकर सोते हैं, तो अपनी रीढ़ को भी आराम मिलता है। सोने की यह मुद्रा भी कंधे के दर्द से छुटकारा पाने में भी मदद करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बाईं तरफ करवट लेकर सोने की आदत आपके लिए कई स्तर से फायदेमंद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेहत के लिए जरूरी है अच्छी नींद - फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की अवस्था आपके लिए सहज और आरामदायक हो यह सुनिश्चित करना सबसे आवश्यक होता है। यदि आपकी पसलियों में किसी प्रकार की दिक्कत है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले लें। रात के समय निर्बाध नींद लेना बहुत आवश्यक है, यह आपको कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाने में मदद करेगी। नींद की कमी आपको शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की समस्याएं दे सकती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें