फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है यह 'चमत्कारी औषधि', कोरोना से सुरक्षित रखने में भी सहायक

Sun, 12 Sep 2021 02:30 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तुलसी की पत्तियों का सेवन बेहद लाभकारी (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
भारत में तुलसी का आध्यात्मिक और चिकित्सकीय रूप से विशेष महत्व है। प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा हो या आधुनिक विज्ञान, सभी ने तुलसी से सेहत को होने वाले फायदों को स्वीकार किया है। शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमण से सुरक्षा देने के साथ कई गंभीर रोगों को ठीक करने में तुलसी की उपयोगिता सिद्ध हो चुकी है। हिंदू धर्म में इसे पवित्र माना जाता है और तुलसी की पूजा की जाती है। कोरोना के विपरीत परिस्थितियों में लोगों ने अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तुलसी के काढ़े का सेवन किया।
तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि तुलसी की पत्तियों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इसके अलावा तुलसी का नियमित सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को आसानी से ठीक करने में भी सहायक हो सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में तुलसी की पत्तियों से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी के पत्ते के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
प्राकृतिक रूप से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक
कोरोना के इस दौर में स्वास्थ्य विशेषज्ञ तुलसी के नियमित सेवन को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानते हैं। तुलसी में विटामिन-सी और जिंक की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, यह दोनों पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती देने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। तुलसी, शरीर को संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद करती है। तुलसी में मौजूद  एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण इसे कई प्रकार से संक्रमण रोधी बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फीवर में करें तुलसी का सेवन - फोटो : Pixabay
बुखार और फ्लू के लक्षणों को कम करने में असरदार
अक्सर आपने लोगों को बुखार या सर्दी में तुलसी का काढ़ा पीते हुए देखा होगा। इसका मुख्य कारण तुलसी में पाया जाने वाला एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करके बुखार को कम करता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना सुबह तीन से चार तुलसी की पत्तियों को खाने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। रोजाना तुलसी की पत्तियों का सेवन करने वालों को बुखार और फ्लू की समस्याएं कम होती हैं। 

4 of 5
तनाव को कम करती हैं तुलसी की पत्तियां - फोटो : Pixabay
तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्याओं में सहायक
शोधकर्ताओं के मुताबिक तुलसी की पत्तियों में ओसिममोसाइड ए और बी जैसे यौगिक पाए जाते हैं। इन्हें तनाव को कम करने और मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन और डोपामाइन को संतुलित करने में विशेष फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा तुलसी में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लामेटरी गुण शरीर के सूजन और रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि तनाव की स्थिति में लोगों को तुलसी की पत्तियां चबाने या तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हृदय रोग और मधुमेह में फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को हृदय रोग या मधुमेह की समस्या हो उन्हें नियमित रूप से तुलसी का सेवन करना चाहिए। रक्त में लिपिड की मात्रा और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में तुलसी की पत्तियां बेहद लाभदायक होती हैं, यही कारण है कि इन्हें हृदय रोगियों के लिए विशेष फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा अध्ययनों से पता चलता है कि तुलसी के पत्तों का अर्क टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। 


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Tulsi - Ocimum sanctum: A herb for all reasons

अस्वीकरण नोट: यह लेख मेडिकल जर्नल में प्रकाशित तुलसी के फायदों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें