फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालक की ये पांच डिश आयरन की कमी को करती हैं दूर, शरीर को मिल सकते हैं अनेक फायदे

Thu, 07 Jan 2021 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के दौर में हमें अपने खानपान का काफी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में हमारा खानपान ही है जो हमारे शरीर को इन बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। वहीं, जब हम अपने खाने-पीने में किसी तरह की लापरवाही करते हैं तो हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। लेकिन हमें अपने खानपान में बिल्कुल ढिलाई नहीं करनी चाहिए। इसलिए हम आपको पालक की कुछ खास डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपने घरवालों को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि हरी सब्जियां खाना चाहिए, जिससे सेहत काफी अच्छी रहती है। इसलिए पालक का सेवन ज्यादा से ज्यादा करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो पालक की सब्जी आप खा सकते हैं, लेकिन पालक की सब्जी से ज्यादा इसके सूप का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आप पनीर वाला पालक का सूप बना सकते हैं। आप पालक को पीसकर पहले सूप तैयार कर लें और फिर उसमें कुछ टुकड़ें पनीर के डाल लीजिए। इसके सेवन से आपको काफी फायदे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप पालक की सब्जी या फिर सूप का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं, तो फिर आप पालक का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि आप जो सलाद जैसे-गाजर, खीरा, मूली आदि खा रहे हैं, उसमें पालक को मिक्स कर लें। इसके लिए पहले पालक को हल्की भाप लगा लें और इसके बाद इसे सलाद में मिलाकर उस पर चाट मसाला डालें और फिर इसका सेवन करें। ये हमारी सेहत के लिए काफी कारगर माना जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
कई लोगों को खिचड़ी खाना काफी पसंद होता है। खिचड़ी में दाल, सब्जियां आदि डालकर खाना लोग काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें इस तरह की खिचड़ी खाने का बिल्कुल शौक नहीं होता है। ऐसे में आप इसमें पालक डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। पालक को बारिक काटकर खिचड़ी में मिलाया जा सकता है। ऐसे में जहां आपको खिचड़ी में डाली हुई दाल से प्रोटीन मिलेगा, तो वहीं पालक में मौजूद आयरन और दूसरे पोषक तत्व भी आपके शरीर को मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आप काजू-मटर और पालक की कढ़ी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले काजू और मटर को पीसना है और ग्रेवी तैयार कर लेनी है। इसके बाद पीसा हुआ पालक इसमें डालकर मिक्स कर लें। इस डिश को श्रीलंका में काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा आप पालक-मटर दाल का स्वाद भी चख सकते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है और ये शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में भी कारगर मानी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें