फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल और किडनी की सेहत का ख्याल रखता है किशमिश का पानी, इन बीमारियों का है रामबाण इलाज

Wed, 27 May 2020 08:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किशमिश का पानी - फोटो : Pixabay
लोग स्वस्थ रहने के लिए क्या कुछ नहीं करते! खानपान से लेकर जीवनशैली में सुधार लाने तक तमाम प्रयास करते हैं। काजू, बादाम, खजूर से लेकर पिस्ता और किशमिश तक, इन सारे मेवों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे मेवे का सेवन हमें सेहतमंद तो बनाता ही है, इनमें से कुछ मेवों को भिंगोकर खाना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। किशमिश के स्वाद और गुणों के बारे में तो आपको पता होगा ही, लेकिन किशमिश का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश का पानी हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर नियंत्रित रखता है। आइए, आपको बताते हैं कि इसे तैयार कैसे किया जाता है और इसके कौन से फायदे होते हैं: 
विज्ञापन

2 of 6
raisin water
सेहत के लिए फायदेमंद किशमिश का पानी तैयार करने के लिए आप इसे रातभर पानी में भिंगोकर रखें। सुबह इस पानी में किशमिश को मसलकर पिएं। या फिर 20 मिनट तक हल्की आंच पर उबाल लें और रातभर छोड़ दें। सुबह में इस पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। ध्यान रहे कि गहरे रंग के किशमिश का चुनाव करें, क्योंकि साफ और चमकदार किशमिश में रसायन भी हो सकते हैं, जोकि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
रोजाना सुबह किशमिश का पानी पीने से आपको कई तरह के फायदे होते हैं। खासकर पेट से जुड़ी बीमारियोंं में इसका सेवन फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही थकान जैसी समस्या भी दूर होती है। 

4 of 6
अनियमित और ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने वाले लोगों के लिए किशमिश का पानी हर दिन पीना बहुत ही फायदेमंद है। किशमिश का पानी हमारे शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में भी मददगार है।
विज्ञापन

5 of 6
किशमिश के पानी में फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, यह हमारी त्वचा पर होने वाली झुर्रियां तेजी से कम करने में मदद करता है। बढ़ती उम्र  जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है। यह बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर होने वाले निशान को कम करता है ओर आपको जवां दिखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किशमिश का पानी अमाशय रस को बनने में मदद करता है। हर दिन किशमिश के पानी का सेवन करने से आपका लिवर स्वस्थ रहता है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर नियंत्रित आपके लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें