फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स के दर्द में पपीता के सेवन से मिलती है राहत, महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद

Tue, 15 Oct 2019 09:51 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पपीता का सेवन हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना इसके सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। पपीता में विटमिन्स, एंजाइम्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीता स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। थाई एवं मलेशियन खाने में पपीते का काफी इस्तेमाल होता है। इसकी कई तरह की डिश बनती हैं। प्राचीन काल से घरेलू उपचार के तौर पर भी पपीते का इस्तेमाल होता है। त्वचा के साथ ही पपीता आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी दूर रहती है। वैसे तो पपीता खाना सबके लिए लाभकारी है लेकिन इसके सेवन से महिलाओं को विशेष फायदे होते हैं। महिलाओं के कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का पपीता रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं पपीता महिलाओं के लिए किस तरह से गुणकारी है...
विज्ञापन

2 of 5
पीरियड्स दर्द से छुटकारा
पीरियड्स महिला स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण भाग है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। लेकिन पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द भी हर महिला को झेलना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को दर्द, ऐंठन या अन्य किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा के लिए कच्चा पपीता का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा पपीता के पत्तों का जुस पीने से दर्द कम हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में पपीता बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटमिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं,जो शरीर में मौजूद रक्त-शिराओं में कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने नहीं देते हैं। बता दें कि कोलेस्ट्रोल के थक्के दिल का दौरा पड़ने और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य ह्रदय रोगों का कारण बन सकते हैं।

4 of 5
वजन को कम करने में
मोटापे की समस्या से परेशान लोगों के लिए कच्चे पपीते का सेवन करना बहुत लाभकारी है। कच्चे पपीते में मौजूद सक्रीए एंजाइम तेजी से फैट को बर्न करते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट निकल जाता है। ऐसे में जो लोग अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं वह प्रतिदिन डाइट में कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्वचा को स्वस्थ रखने में
अगर आपको त्वचा संबंधी किसी भी तरह की कोई समस्या है तो पपीता आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से आप मुहांसे, पिग्मटेंशन, त्वचा में सूजन की समस्या से छुटाकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें