फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के साथ इस तरीके से करें मेथी का सेवन, इन समस्याओं से मिलेगी निजात

Wed, 15 Jul 2020 09:00 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मेथी के पानी के फायदे - फोटो : Pixabay
लगभग हर घर की रसोई में मिलने वाले मेथी के अनेक फायदे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बहुत ही गुणकारी है। इसके बीजों का इस्तेमाल तो वैसे सब्जियों में होता ही है, साथ ही इसकी पत्तियों को भी साग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मेथी के बीजों से मसालों के अलावा दवाइयां भी तैयार की जाती हैं। अनेक विकारों और रोगों के इलाज में भी मेथी काम आती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में, यह किन समस्याओं से निजात दिलाता है और आखिर किस तरीके से इसका सेवन करें।  
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब्ज से मिलेगी निजात 
  • जो लोग कब्ज से पीड़ित हैं, उनके लिए मेथी के बीज किसी रामबाण इलाज से कम नहीं हैं। यह पाचन क्रिया को ठीक करने में सहायक है। इसके लिए आपको एक चम्मच मेथी को दो गिलास गर्म पानी में उबाल लें और तब तक उबालें जब तक कि मेथी का रंग पानी में अच्छी तरह घुल न जाए। इसके बाद मेथी बीज को पानी से छानकर अलग कर लें और पानी को ठंडा होने दें। जब पानी हल्का गुनगुना रहे तब उसका सेवन करें।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनिद्रा को दूर भगाए 
  • मेथी का हल्का गुनगुना पानी अनिद्रा की समस्या को दूर भगाता है और आपको गहरी नींद दिलाने का काम करता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किडनी से जुड़ी समस्याओं से दिलाता है निजात 
  • मेथी के बीज के पानी का सेवन कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में सहायक है। साथ ही यह किडनी से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
डायबिटीज के जोखिम को करता है कम 
  • मेथी बीज का अगर इस रूप में सेवन किया जाए तो यह डायबिटीज के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। साथ ही यह दिल और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों और का खतरा भी कम करने में सहायक है। हफ्ते में तीन या चार बार इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें