हम सभी किसी न किसी फल का सेवन जरूर करते हैं, लेकिन हमें एक चीज जरूर कही जाती है कि एक सेब जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कई लोग इन बातों पर यकीन नहीं करते। दरअसल, हर रोज सुबह एक सेब खाने से ये हमें बीमार होने से बचाने में काफी मदद करता है। सेब में पर्याप्त मात्रा में एटीऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में कारगर माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं सेब खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।