फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: संक्रामक रोगों का जोखिम कम करने के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, इम्युनिटी भी होगी मजबूत

Sun, 30 Jul 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कैसे कम करें? - फोटो : istock
बरसात के दिनों में वातावरण में नमी की स्थिति, कई प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए सबसे अनुकूल हो सकती है। यही कारण है इस मौसम में संक्रामक बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। डॉक्टर कहते हैं, संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप उन उपायों पर ध्यान दें जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हों। इम्युनिटी को मजबूत करना सतत प्रक्रिया है जिसके लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहने की जरूरत होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिन की शुरुआत के कुछ उपाय न सिर्फ आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाने में लाभकारी हो सकते हैं, साथ ही इससे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। गुनगुने पानी का सेवन करना ऐसा ही एक अति प्रभावी उपाय माना जाता रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
सुबह पिएं गुनगुना पानी - फोटो : Pixels
सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलता है लाभ

बरसात के दिनों में फ्लू का संक्रमण होना काफी सामान्य है, ऐसे में रोजाना गुनगुना पानी पीने से श्वसन संक्रमण को रोका जा सकता है। गुनगुना पानी पीने को वजन घटाने के साथ सामान्य खांसी, सर्दी और संक्रमण को ठीक करने के लिए भी लाभकारी पाया गया है।

आपके शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी गुनगुने पानी का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने को त्वचा और पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए भी लाभकारी पाया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
सर्दी जुकाम को कैसे ठीक करें? - फोटो : Istock
बंद नाक की समस्या होगी ठीक

फ्लू के संक्रमण में नाक बंद होने की समस्या काफी सामान्य मानी जाती है, गर्म पानी पीने से इसमें आपको विशेष लाभ मिल सकता है। गर्म पानी पीने के साथ इसकी हल्की भाप में गहरी सांस लेने से बंद साइनस की समस्या से भी आराम मिलता है। 2008 के एक अध्ययन के अनुसार, गर्म पेय से बहती नाक, खांसी, गले में खराश और थकान से त्वरित, स्थायी राहत मिलती है। 
विज्ञापन

4 of 4
पाचन की समस्याओं से कैसे पाएं छुटकारा - फोटो : Pixabay
पाचन में मिल सकती है सहायता

बरसात के दिनों में पाचन से संबंधित समस्याओं का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है, गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जैसे ही पानी आपके पेट और आंतों से होकर गुजरता है, शरीर को अपशिष्टों को बेहतर ढंग से बाहर निकालने में मदद मिलती है। गर्म पानी पीना पाचन तंत्र को सक्रिय करने, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और पेट की अन्य दिक्कतों को ठीक करने में भी सहायक हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें