फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning Health Tip: सुबह उठते की अगर ये एक काम कर लिया तो शरीर की कई दिक्कतें होंगी दूर

Fri, 14 Aug 2026 04:45 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Tip: अगर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो सुबह उठते ही सबसे पहले एक काम अवश्य करें। यहां हम आपको ये काम करने का फायदा भी बताएंगे।  
विज्ञापन
1 of 6
सुबह एक गिलास पानी पीने के फायदे - फोटो : AI
Health Tip: सुबह की शुरुआत अगर सही आदत के साथ की जाए तो पूरा दिन बेहतर महसूस हो सकता है। ऐसी ही एक आसान आदत है, जिसको हम सभी को अपने रुटीन में शामिल करना चाहिए। ये आदत है सबसे पहले सुबह उठने के बाद पानी पीना। 

दरअसल, रातभर सोने के दौरान शरीर को पानी नहीं मिलता, इसलिए सुबह शरीर को तरल पदार्थ की जरूरत महसूस हो सकती है। ऐसे में सुबह पानी पीकर आप अपनी कई दिक्कतें दूर कर सकते हैं। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि सुबह खाली पेट पानी पीने से हर बीमारी दूर हो जाती है। पर, इससे कुछ लाभ मिल सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सुबह एक गिलास पानी पीने के फायदे - फोटो : Freepik.com
शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद

रातभर सोने के दौरान शरीर को लंबे समय तक पानी नहीं मिलता। ऐसे में सुबह उठकर पानी पीना शरीर में फ्लूइड की कमी को पूरा करने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। पर्याप्त हाइड्रेशन शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने, पोषक तत्वों के परिवहन और शरीर के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। हालांकि, सिर्फ सुबह पानी पीना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेना जरूरी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सुबह एक गिलास पानी पीने के फायदे - फोटो : Freepik.com

पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है

शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा पाचन प्रक्रिया को सामान्य बनाए रखने में मदद करती है। पर्याप्त फ्लूइड लेने से मल नरम रहने में मदद मिल सकती है, जिससे कब्ज की समस्या से बचाव हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद आदत हो सकती है।

 

4 of 6
सुबह एक गिलास पानी पीने के फायदे - फोटो : Samvad
थकान, कमजोरी और चक्कर से बचने में मदद

शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके कारण कुछ लोगों को प्यास, मुंह सूखना, थकान, सिरदर्द, चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। सुबह पानी पीने की आदत दिन की शुरुआत हाइड्रेशन के साथ करने में मदद कर सकती है। खासकर गर्म मौसम या एक्सरसाइज के बाद शरीर को पर्याप्त तरल पदार्थ की जरूरत बढ़ सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सुबह एक गिलास पानी पीने के फायदे - फोटो : Freepik.com
 दिमाग की सामान्य कार्यक्षमता के लिए जरूरी

पानी सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग के सामान्य कामकाज के लिए भी महत्वपूर्ण है। शरीर में पानी की कमी होने पर कुछ लोगों में ध्यान लगाने और मानसिक रूप से एक्टिव रहने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए सुबह और पूरे दिन पर्याप्त हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुबह एक गिलास पानी पीने के फायदे - फोटो : Freepil.com

 किडनी के सामान्य काम में मदद

किडनी शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पर्याप्त पानी पीने से किडनी को सामान्य रूप से काम करने में मदद मिलती है। हालांकि, किडनी से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को पानी की मात्रा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही तय करनी चाहिए।

------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें