फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रोज रात में नहाने से होंगे ये फायदे, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

Mon, 29 Apr 2019 06:43 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bathing - फोटो : social media
गर्मी के मौसम में पारा चढ़ने लगा है। इस मौसम में सूरज की तपीश दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। लोग सुबह के समय नहाकर घर से बाहर निकलते हैं लेकिन गर्मी के कारण शरीर पर गंदगी जमा होने लगती है और पसीने के चलते बदबू भी आने लगती है। इस कारण अधिकांश लोग रात के वक्त घर जाकर नहाते हैं पर कई लोग बीमार होने के डर से रात में नहीं नहाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के वक्त नहाने से गर्मी से राहत तो मिलती ही है। साथ में सेहत को भी बहुत फायदे होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दूर होती है शरीर की गंदगी
दिनभर धूप और पसीने में रहने के कारण शरीर पर गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में रात में नहाने के बाद आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं। रात के वक्त नहाने से शरीर पर एकत्रित हुई गंदगी साफ हो जाती है। नहाने से त्वचा में निखार आता है और मुंहासे की समस्या भी दूर होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
बढ़ती है इम्यूनिटी
गर्मियों के मौसम में रात के वक्त नहाने की आदत आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। दरअसल, रात में नहाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और कई बीमारियों के खतरे से आप बचे रहते हैं। 

4 of 5
रक्त संचार होता है बेहतर
गर्मी के मौसम में रात के वक्त ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में रक्त संचार का प्रवाह बेहतरीन रहता है। रक्त संचार होने के कारण दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। इसलिए अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नहाने की आदत डाल लीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनभर की भागदौड़ के बाद व तनाव के चलते कई लोगों को रात में नींद नहीं आती है। ऐसे में उसे रात में नींद न आने की समस्या हो जाती है। अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो सोने से पहले एक बार जरुर नहाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें