फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर का कमाल: जले कटे का निशान मिटा देगा, फोड़े-फुंसी और मुंहासों का है रामबाण इलाज

Sat, 18 Jan 2020 08:05 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कपूर और कपूर का तेल - फोटो : Social media
पूजा-पाठ, हवन-आरती में कपूर का प्रयोग तो अक्सर हर घरों मेंं होता है, लेकिन इसके अलावा भी कपूर कई तरह से उपयोगी है। कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाया जाता है। इस कारण यह हमारी सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कपूर और कपूर का तेल दोनों ही हमारे लिए बहुत काम की चीज है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 7
camphor oil
कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी और मुंहासे ठीक होने लगते हैं। यह चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से के पुराने दाग-धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर देता है। वहीं, तनाव कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाने या फिर बालों में इसकी चंपी करने से तनाव कम होता है।
विज्ञापन

3 of 7
hair - फोटो : pixa
बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में कपूर के तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। गंजेपन की समस्या में भी कपूर का तेल बालों के दोबारा उगने में मदद करता है। कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे-एक घंटे बाद बाल धो लें।

4 of 7
camphor - फोटो : camphor
एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा कपूर का तेल डालें। इसमें पैरों केा डुबोकर बैठने से आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी और फटी एड़ियां भी जल्दी ठीक हो जाएंगी। पैरों में लगे इंफेक्शन या फंगस को भी यह दूर करता है। वहीं, पैरों के दर्द में भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
face - फोटो : pixa
आपकी त्वचा में यदि कोई जले या कटे का निशान हो तो उस हिस्से पर कपूर का तेल से निशान हल्के होते चले जाएंगे और धीरेे—धीरे गायब हो जाएंगे। त्वचा की अन्य प्रकार की समस्याओं में भी कपूर का तेल फायदेमंद होता है। यह आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा देता है।
विज्ञापन

6 of 7
दर्द - फोटो : pixabay
शरीर के अंदरुनी दर्द में भी कपूर का तेल एक असरदार औषधि है। शरीर के जिस भी भाग में दर्द हो, वहां कपूर का तेल हल्का गुनगुना कर उससे मसाज करने पर बहुत राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
camphor oil
कपूर का तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कपूर के गुणों को अवशोषित कर लेने के बाद कपूर का तेल तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें