मूली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें फाइटोकेमिकल्स एंड एंथोक्यानिंस नामक तत्व पाए जाते हैं जो कि कैंसर से लेकर डायबिटीज तक में फायदेमंद होते हैं। सलाद और परांठे बनाकर खाई जाने वाली मूली को डाइट में शामिल करने से आपको पेट की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। कब्ज दूर होती है और आपका ब्लड प्रेशर की नियंत्रित रहता है। सर्दियों में तो घरों में जमकर मूली के परांठे बनाए जाते हैं। मूली और आलू की सब्जी बनाई जाती है। अगर आपको सर्दी-खांसी की परेशानी हो रही है तो मूली खाएं। आइए जानते हैें सर्दियों में मूली खाने के फायदे..