फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला नमक वजन करेगा कम साथ ही दिल का भी रखेगा ख्याल

Thu, 06 Oct 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
नमक जिस तरह से खाने का स्वाद बढ़ाता है वैसे ही सेहत के लिए किसी औषधि से कम नही है। खासतौर से काला नमक। इसे अगर एक निश्चित मात्रा में प्रयोग किया जाए तो बहुत सी समस्याओं से बचा जा सकता है। काले नमक को भोजन में या फिर सलाद में नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : getty images
काले नमक का प्रयोग जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके लिए एक सूती कपड़े में थोड़ा सा काला नमक लेकर पोटली बना लें और उसे कड़ाही में गर्म करें। फिर उससे जोड़ों की सिकाई करें। इस उपचार का प्रयोग रोजाना दिन में 3 से 4 बार करें।
विज्ञापन

3 of 6
काले नमक को पानी के साथ लेने से पेट की पाचन क्रिया में सुधार होता है। खाने में काले नमक का इस्तेमाल करने से पेट की गैस से छुटकारा मिलता है और हाजमा अच्छा रहता है।

4 of 6
काला नमक सर्दी, खांसी, दमा और सांसों से जुड़ी एलर्जी की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। गर्म पानी में पर्याप्त मात्रा में काला नमक मिलाकर इसकी भांप लेने से आपको कफ से काफी जल्दी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
काला नमक भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही मोटापे को भी कम करता है। एक गिलास पानी में काला नमक डालकर उसका घोल बनाएं, फिर एक चम्मच नींबू के रस को मिलाएं। प्यास लगने पर दिन में कई बार इसका घोल पिएं। नियमित रुप से ऐसा करने पर पेट में फैट एकत्रित नहीं होता है जिससे मोटापा कम होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
कोलेस्ट्रॉल कम होने से दिल का स्वास्थ्य काफी अच्छा हो जाता है। इसके अलावा इस नमक में सामान्य नमक से कम सोडियम होता है, जिससे यह दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें