फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Blood Pressure: लाल रंग की ये सब्जी हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए 'रामबाण' जैसी, आप करते हैं सेवन?

Mon, 19 Feb 2024 08:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : istock
हाई ब्लड प्रेशर को शरीर में कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारक माना जाता है, इससे सबसे ज्यादा नुकसान हृदय की सेहत पर देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें हार्ट के अलावा आंखों, लिवर और किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों का भी जोखिम हो सकता है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए सभी उम्र के  लोगों को विशेषरूप से ध्यान देते रहना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखकर ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ प्रकार की सब्जियों-फलों को ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लाल रंग के चुंकदर का सेवन करना भी इसमें आपके लिए विशेष लाभप्रद है।
विज्ञापन

2 of 5
चुकंदर से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
चुकंदर से ब्लड प्रेशर होता है कम

शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला है कि अधिकतर लोगों लिए दिन में एक गिलास चुकंदर का जूस रक्तचाप को काफी कम करने के लिए पर्याप्त है। दर्जनों प्रतिभागियों के साथ किए गए अध्ययन में इसके बेहतर परिणाम देखे गए हैं।

उच्च रक्तचाप की समस्या दिल का दौरा, स्ट्रोक और दीर्घकालिक हृदय विफलता जैसी खतरनाक स्वास्थ्य स्थितियों का खतरा बढ़ सकती है। उच्च रक्तचाप को किडनी और लिवर से संबंधित रोगों का भी कारक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर - फोटो : istock
चुकंदर क्यों है इतना लाभकारी?

अध्ययनकर्ता बताते हैं, चुकंदर में उच्च स्तर का डाइट्री नाइट्रेट (NO3) होता है, जिसे शरीर जैविक रूप से एक्टिव नाइट्राइट (NO2) और नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) में परिवर्तित कर देता है।  नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और उन्हें चौड़ा करके रक्त के संचार को ठीक बनाए रखने में मददगार है।

कुछ अन्य प्रकार की पत्तेदार सब्जियों जैसे पत्तागोभी में भी इस यौगिक की मात्रा होती है। आहार में इसे शामिल करके भी लाभ पाया जा सकता है।

4 of 5
चुकंदर से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
शोध में क्या पता चला?

साल 2013 में द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित मेटा-विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने बताया जिन प्रतिभागियों ने चुकंदर जैसे नाइट्रेट वाली चीजों का सेवन किया उनमें ब्लड प्रेशर की समस्या काफी कंट्रोल रही। शोध में पाया गया कि इन यौगिकों वाले सप्लीमेंट्स रक्त वाहिका के फैलाव को बढ़ाने और धमनियों की कठोरता को 10 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि ये परिवर्तन हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में लाभप्रद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुकंदर के जूस के फायदे - फोटो : iStock
चुकंदर के फायदे और सावधानियां

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, चुकंदर का सेवन करना शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी है, पर जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ये ब्लड प्रेशर को और कम कर सकती है जिसके भी कई गंभीर दुष्प्रभाव हैं। आयरन की कमी दूर करने, कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने, लिवर में फैट को एकत्रित होने से रोकने में इसके सेवन से लाभ हो सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें