Bedsores Symptoms: बेड सोर, जिन्हें प्रेशर सोर या डेक्यूबिटस अल्सर भी कहते हैं, एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो उन लोगों को होती है जिन्हें लंबे समय तक एक ही स्थिति में लेटे या बैठे रहना पड़ता है। यह आमतौर पर रीढ़ की हड्डी, कूल्हों, एड़ी और कोहनी जैसे हड्डी वाले हिस्सों पर विकसित होता है। यह समस्या तब होता है जब त्वचा पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और त्वचा के ऊतक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
अगर इसे समय रहते न पहचाना जाए तो यह संक्रमण और अन्य गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। बेड सोर को रोकना, इसका इलाज करने से कहीं ज्यादा आसान है। सामान्य तौर पर इसकी मुख्य वजहें हमारी देखभाल में कुछ गलतियां होती हैं, जिन्हें समझना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसके लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।