फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीन बैग पर बैठना बन सकता है मुसीबत का सबब

Thu, 23 Jun 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty
क्या आपको बीन बैग पर बैठने की आदत है? क्या आप अपने खाली समय में बीन बैग पर बैठकर आराम फरमाते हैं? तो हो जाइए सावधान क्योंकि ये बीन बैग बन सकता है आपके लिए मुसीबत। 
विज्ञापन

बीन बैग पर बैठना बन सकता है आपके लिए मुसीबत

2 of 6
- फोटो : getty
आज की मॉर्डन लाइफ में बीन बैग खरीदना सबको पसंद है। ज्यादातर घरों में बीन बैग उपलब्ध है लेकिन लोग इससे होने वाले नुकसान से बेखबर हैं। आपको बता दें कि बीन बैग पर बैठने से हड्डियों में बहुत परेशानी हो सकती है। हड्डियों में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

बीन बैग पर बैठना बन सकता है आपके लिए मुसीबत

3 of 6
- फोटो : getty
इस पर बैठते ही शरीर अंदर की तरफ धस जाता है जिसमें आपकी रीढ़ की हड्डी पर जोर पड़ता है। बीन बैग पर काफी देर तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है और अगर आप इस दर्द को अनदेखा करते हैं तो ये पीठ के स्पोंडिलाइटिस में भी तब्दील हो सकता है। 
 

बीन बैग पर बैठना बन सकता है आपके लिए मुसीबत

4 of 6
- फोटो : getty
ज्यादा दर्द होने पर किसी भी जगह पर बैठने या सोने पर आपको तकलीफ हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं कमर की हड्डी में भी दर्द हो सकता है। कई लोग तो इस पर आराम करते करते सो जाते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों पर बहुत असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन

बीन बैग पर बैठना बन सकता है आपके लिए मुसीबत

5 of 6
- फोटो : getty
बीन बैग पर बैठने से पेलविक बोन पर सबसे अधिक असर होता है। पेलविक बोन का दर्द काफी भयानक होता है। न आप सही से बैठ सकते हैं, न सो सकते हैं और न ही चल सकते हैं। आपको कमर पर बेल्ट लगाना भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीन बैग पर बैठना बन सकता है आपके लिए मुसीबत

6 of 6
- फोटो : getty
इसके अलावा बीन बैग पर बैठने से काफी अधिक पसीना आता है। आपके मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं। पसीने की वजह से स्किन इंफेक्शन होने का डर रहता है। तो अब से बीन बैग पर बैठने से पहले जरूर सोचिए कि कहीं आराम के चक्कर में आप मुसीबत में न पड़ जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें