फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banana Benefits And Side Effects: हृदय मजबूत करता है केला, फायदे के साथ जानें केले के सेवन के नुकसान

Tue, 07 May 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
केले के फायदे और नुकसान - फोटो : Pixabay
Banana Benefits And Side Effects: सेहतमंद रहने के लिए लोगों को फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। फल शरीर को पोषण देते हैं। फलों में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स समेत पोषण से भरपूर होते हैं। कहा जाता है कि प्रत्येक सुबह खाली पेट एक सेब खाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है लेकिन सेब के अलावा भी कई फल हैं, जो बहुत पौष्टिक हैं। स्वस्थ रहने के लिए अगर आप फायदेमंद आहार का सेवन करना चाहते हैं तो केला भी लाभकारी हो सकता है। विशेषज्ञ प्रति दिन एक केला खाने की सलाह देते हैं। केले में विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। केले में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और बी-6, लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, पोटेशियम शरीर को भरपूर पोषण देते हैं। इसके अलावा प्राकृतिक शर्करा जैसे सुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज पाए जाते हैं। केले को सूपरफूड कह सकते हैं। लेकिन केले के सेवन के कुछ नुकसान भी हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए केला खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
केले के सेवन के फायदे - फोटो : Getty Images
केले के फायदे
  • केले में पोटेशियम होता है, वर्कआउट के बाद रूटीन में केला खाना फायदेमंद हो सकता है।
  • केले में विटामिन बी6 पाया जाता है जो दिमाग की ताकत बढ़ाने में लाभकारी है और इसके सेवन से याददाश्त तेज होती है।
  • केले वजन नियंत्रित रखने में फायदेमंद है।
विज्ञापन

3 of 5
केले के फायदे - फोटो : Pixabay
  • केला कब्ज और पेट की समस्या से राहत दिलाता है।
  • केले में अमीनो एसिड की मात्रा ज्यादा होने के कारण हार्मोन का स्तर सही रहता है और मूड ठीक रहता है। इससे तनाव कम होता है।
  • केला हृदय की बीमारियों से बचाता है।

4 of 5
मसल्स के लिए केला नुकसानदायक - फोटो : iStock
केले के सेवन के नुकसान
  • केले में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ाती है। इसलिए जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उन्हें केले के सेवन से बचना चाहिए।
  • केले में प्रोटीन कम होता है, जिस कारण इसके सेवन से मसल्स कमजोर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केले के चिप्स - फोटो : Istock
  • केले में पाए जाने वाले फ्रक्टोज पेट में गैस की समस्या कर सकते हैं।
  • अगर आपके गुर्दे काम नहीं कर रहे तो आपको केले का सेवन कम करना चाहिए। केले में पाए जाने वाला पोटेशियम गुर्दे पर दबाव डालता है।
------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें