दफ्तर के घंटे बढ़ते जा रहे हैं। घर में रहने के घंटे कम हो रहे हैं। 10-12 घंटे दफ्तर की कुर्सी में बैठना आपकी मजबूरी है। ब्रेक भी लेंगें तो कितनी बार! ऐसे में आपके बैठने का अंदाज अगर बिगड़ा तो आप हो जाएंगे इन बीमारियों का शिकार।
विज्ञापन
2 of 5
wrong posture
- फोटो : गलत तरीके से बैठना
ऐसे बैठेंगे तो मांशपेशियां होंगी कमजोर
कुर्सी में पीछे ज्यादा सहारा लेकर बैठने से आपकी छाती और गर्दन की मांशपेशियों में खींचाव होता है। घंटों बैठने से यहां की मांशपेशियां सख्त होती हैं। घंटों बाद जैसे ही उठते हैं तो इनमें एक झटका लगता है। ऐसा बार-बार होने से इन हिस्सों की मांशपेशियां कमजोर हो जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
wrong posture
- फोटो : गलत तरीके से बैठना
आगे की तरफ झुककर बैठना
लगातार कई घंटे आगे की तरफ झुककर बैठने से आपकी गर्दन और कंधों की मांशपेशियों पर खिचाव पैदा होता है। इससे सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस हो जाता है। ये चिंता और स्ट्रेस को भी बढ़ाता है।
4 of 5
wrong posture
- फोटो : गलत तरीका बैठने का
पैर और जांघों की नसें हो जाती हैं सख्त
पैर लटकाकर ज्यादादार बैठने से पैर और जांघों की नशें उभर आती हैं। इसे वैरिकोस वेंस कहते हैं। शुरुआत में जैसे ही आप आराम की मुद्रा में आते हैं ये सामान्य हो जाती हैं। लेकिन बाद में इन्हें सामान्य आने में बहुत ज्यादा वक्त लगता है।
गलत ढंग से बैठेंगे तो कमर का दर्द कर देगा परेशान
कमर को आगे की तरफ ज्यादा झुकाने से कमर में दर्द होने लगता है। स्लिप डिस्क की समस्या भी इसी तरह बैठने से होती है।