क्या आप जानते हैं अनजाने में आप कई ऐसे काम करते हैं जो आपके स्पर्म काउंट पर असर डाल रहा है और जिसका आपकी फर्टिलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। हो सकता है इनमें से कुछ आदत आप अभी भी कर रहे हो। आइए बताते हैं आपकी उन आदतों के बारे में जो आपके पौरुष को घटा रही हैं...
विज्ञापन
2 of 8
man fertility
कई मर्दों को फिट अंतरवस्त्र पहनना पसंद होता है, लेकिन यह आपके लिए अच्छा नहीं है। बहुत कसे अंतरवस्त्र पहनने से टेस्टिकल्स में गर्मी बढ़ती है जिसका सीधा असर स्पर्म काउंट पर पड़ता है। कोशिश करें ब्रीफ को एवॉइड करें और बॉक्सर का चयन करें तो अच्छा है।
विज्ञापन
3 of 8
नहाना
- फोटो : getty images
गर्म पानी से नहाना तो बहुत लोगों को पसंद होता है, लेकिन शायद आप यह नहीं जानते हैं कि यह मर्दानगी के लिए घातक है। क्योंकि गर्म पानी से नहाने से टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ जाता है जो स्पर्म काउंट घटाता है और इसके साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है।
4 of 8
soya chunks
कोशिश करें सोया से बनीं चीजें एवॉइड करें। सोया से बनी चीजें आपके लिए सही नहीं है। इसमें ईसोफ्लेवोन्स होते हैं जो स्पर्म की गुणवत्ता भी खराब करते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
stress man
खुद को तनाव से दूर रखें। तनाव आपकी सेहत पर तो बुरा असर डालता ही है इसके साथ-साथ इसका आपके पौरुष पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
6 of 8
laptop
कई लोग बैड पर बैठकर लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं। कभी भी लैपटॉप को अपनी गोद में रखकर काम न करें। लैपटॉप से निकलने वाले रेडिएशन का भी स्पर्म काउंट पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
7 of 8
alcohol
ज्यादा शराब पीना भी आपके स्पर्म काउंट पर बुरा असर डालता है। शराब के अधिक सेवन से टेस्टॉसटेरॉन की मात्रा कम होती है। इसलिए इससे दूर रहिए तो बेहतर है। ज्यादातर पुरषों के घटते पौरुष का यही कारण होता है।
शराब की ही तरह सिगरेट भी स्पर्म काउंट को नुकसान पहुंचाती है। किसी भी तरह का तंबाकू सिर्फ स्पर्म काउंट ही नहीं कम करता बल्कि हमेशा के लिए नपुंसक बना सकता है।