जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की समस्याओं के विकसित होने का खतरा रहता है, हड्डियों की बढ़ती समस्याओं के लिए भी इसे एक कारक के तौर पर देखा जा रहा है। हड्डियों का स्वस्थ रहना शरीर की संरचना और संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हड्डियों की समस्या को सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कत नहीं रही है, कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं।
लाइफस्टाइल की गड़बड़ी को हड्डियों की समस्याओं को बढ़ाने वाला माना जाता है, कुछ गड़बड़ आदतें आर्थराइटिस के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हड्डियों की समस्याओं से बचाव के लिए दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार और जीवनशैली को स्वस्थ रखकर हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। गड़बड़ आदतों के चलते ऑस्टियोपोरोसिस या आर्थराइटिस का खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि दैनिक जीवन और खान-पान की कौन सी आदतें हड्डियों की समस्या को बढ़ाने वाली हो सकती है?