फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी जान भी ले सकता है ट्रैफिक, जानिए कैसे ?

Thu, 01 Sep 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
खोजकर्ताओं के मुताबिक, ट्रैफिक जाम में बार-बार फंसने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। एक हालिया अध्ययन बताता है कि अगर आप एक घंटे से ज्यादा ट्रैफिक जाम में फंसते हैं तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, गाड़ी से निकलने वाला धुआं, शोर-शराबा और तनाव। रिसर्च के मुताबिक, ट्रैफिक जाम में फंसने से कैंसर जैसी बीमारी के चपेट में भी आ सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : getty images
इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ सरे के भारतीय मूल के प्रशांत कुमार ने ट्रैफिक जाम पर किए गए रिसर्च में बताया है कि घंटों और लंबे ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ियों से निकलने वाला धुआं जहरीली गैस बनाता है, जोकि कि घर में बैठे व्यक्ति की तुलना में ट्रैफिक में फंसे लोगों को कई गुना अधिक प्रभावित करता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : getty images
इतना ही नहीं, प्रशांत ने अपने रिसर्च में बताया है कि ट्रैफिक जाम के दौरान कार में बैठे लोग अपने शीशे को नीचे करके बाहर की हवा न लें, बल्कि एसी से निकलने वाली हवा या फिर कार के अंदर की हवा को ही रिसर्कुलेट करते रहना चाहिए।
 

4 of 8
- फोटो : getty images
इन हालात को ध्यान में रखते हुए आप इस भारी उलझन का सामना कैसे कर सकते हैं? अगर पता है कि ट्रैफिक ज्यादा रहेगा, तो थोड़ा जल्दी निकलिए। तब आप ट्रैफिक जाम में फंसने से बच सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : getty images
ट्रैफिक में फंसने से कई बार तनाव होता है। तनाव कम करना हो तो सफर की शुरुआत रात से शुरू कर दें। सुबह की भाग-दौड़ कम करने के लिए रात को ही अपने या अपने बच्चों के लिए कपड़े, ब्रीफकेस, और दोपहर का खाना, सब कुछ तैयार कर लीजिए। रात को अच्छी नींद लेना भी जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : getty images
ट्रैफिक में बहुत देर तक फंसे रहने से मांसपेशियों में तनाव आ जाता है और उनका लचीलापन भी कम हो जाता है। इसलिए हो सके तो सुबह थोड़ी कसरत कर लें। नियमित तौर पर कसरत करने से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे और ट्रैफिक जाम से होने वाले शारीरिक तनाव का बेहतर तरीके से मुकाबला कर पाएंगे।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : getty images
आराम से बैठिए। गाड़ी की खिड़कियों को इतना खुला रखिए और सीट को इस तरह रखिए कि आप आराम से बैठ सकें। अगर गाड़ी में रेडियो, टेप-रेकॉर्डर या सी.डी. प्लेयर है, तो आप अपना मनपसंद संगीत सुन सकते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : getty images
अगर आप सवारी हैं तो आगे गाड़ियों की लंबी कतार को यूं ही देखते रहने से आपका तनाव और बढ़ सकता है। इसलिए समय का अच्छा इस्तेमाल करने की पहले से योजना बनाइए। चाहें तो आप अपने साथ अपनी मनपसंद किताब या अखबार ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें