गर्भावस्था देखभाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस योजना के तहत दूसरी बात कल्याण केंद्र योजना से जुड़ी है, जिसके तहत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं को शामिल किया गया है। जैसे-
- गर्भावस्था देखभाल और स्वास्थ्य सेवाएं
- नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं
- बाल स्वास्थ्य संक्रामक रोग
- मानसिक बीमारी के लिए आपातकालीन चिकित्सा आदि
देश में वंचित तबके के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना बहुत उपयोगी कदम साबित हो रही है। सरकार का मानना है कि पांच लाख तक की स्वास्थ्य बीमा योजना से देश की बड़ी आबादी की स्वास्थ्य समस्याएं दूर करने में मदद मिल रही है।