प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. सिन्हा ने कहा कि अगर आप अपने वर्कप्लेस, बैंक वगैरह में भी किसी सार्वजनिक शौचालय में जाते हैं तो ध्यान रखें कि वहां सफाई में कोई भी चूक न हुई हो। सफाई में चूक से संक्रमण का खतरा रहता है। वे कहते हैं, जो जरूरी सेवाओं से न जुड़े हों, वे घर से न ही निकलें तो बेहतर है। अगर सब्जी, दूध, राशन वगैरह लेने बाहर जाना हो तो घर में ही शौचालय का इस्तेमाल कर के निकलें, ताकि बाहर सार्वजनिक शौचालय जाना न पड़े। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि इस नाजुक दौर में हर तरह के संक्रमण से बचने की जरूरत है।