आयुर्वेद से डायबिटीज का कम हो सकता है खतरा
- फोटो : Pixels
लिपिड प्रोफाइल और ट्राइग्लिसराइड भी रहता है संतुलित
अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में दारुहरिद्रा, गिलोय, विजयसर, गुडमार, मजीथ और मैथिका आदि काफी लाभकारी हो सकती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट स्तर को भी बढ़ाती हैं, जिससे शरीर को कई प्रकार से लाभ मिल सकता है। शोध में पाया गया कि इस दवा का सेवन हार्मोन प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी संतुलित करने में सहायक है, जिससे शरीर में वसा को नियंत्रित किया जा सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स और बैड कोलेस्ट्रॉल में भी यह कमी कर सकती है, जिससे हृदय की सेहत को लाभ मिलता है।