फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी खाने के बीच में न पिएं पानी, सेहत पर पड़ सकता है भारी

Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
family lunch
बहुत सारे लोगों को खाना खाते समय बीच में पानी पीने की आदत होती है। वहीं कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो जितना जल्दी हो सके अपनी इस आदत को बदल लीजिए। हाल ही में एक रिसर्च में इसे लेकर खुलासा हुआ है कि खाना खाते समय पानी पीना हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
burger coldrink
कई लोग जब कभी बाहर लंच डेट पर जाते हैं तो ऑर्डर में पिज्जा, भटूरे, बरगर आदि खाने के साथ सॉफ्ट ड्रिंक लेना कभी नहीं भूलते, लेकिन यह भी आपके पेट के लिए नुकसानदायक होता है।
विज्ञापन

3 of 5
family lunch
दरअसल, खाने के बीच में पानी या किसी भी तरह की सॉफ्ट ड्रिंक पीने की वजह से आपने जो भी खाया है, वो पच नहीं पाता। इतना ही नहीं इससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ता है।

4 of 5
diff lunch
जब आप खाने के बीच में पानी पीते हैं तो शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जो सीधा हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। साथ ही हमारे शरीर में वसा का जमाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lunch - फोटो : JERICHO SAN MIGUEL
खाने के बीच में पानी पीने से खाने की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। खाना ज्यादा देर तक हमारे पेट में रहता है जिससे एसिडिटी होने लगती है। इतना ही नहीं आपकी इस आदत से खून में ग्लूकोज के बढ़ने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें