लंबी दूरियों को कुछ ही घंटों में तय करने का सबसे आसान तरीका फ्लाइट है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति पलभर में अपने करीबियों से मिल सकता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग कुछ ही घंटों के सफर में इतने बोर होने लगते हैं कि उनका सारा ध्यान खाने की तरफ चला जाता है और उनके मन में जो आता है वो खाने लगते हैं।
अरे जनाब अगर आप भी फ्लाइट में कुछ ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि फ्लाइट में इस तरह खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
safdsgd
- फोटो : Getty Images
सॉफ्ट ड्रिंक्स
प्लेन में अक्सर लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि फ्लाइट में नमी की कमी होती है। लेकिन ऐसे में कभी भी मीठे या फिर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को ना पिएं क्योंकि उनको पीने से पेट फूलता है और गैस से संबंधित समस्याएं होने लगती है। बेहतर है कि इसकी जगह आप ग्रीन टी या पानी का सेवन करें।
पढ़ें- डाइटिंग के लिए सिर्फ सलाद खा रहे हैं तो संभल जाएं, हो सकता है ये नुकसान
विज्ञापन
3 of 6
सब्जियां
हरी सब्जियां से करें परहेज
फ्लाइट में अगर आप सब्जियां खा रहे हैं तो ध्यान रखें कि वो ऐसी न हो जो आपके पेट में गैस बनाएं। इन सब्जियों में ब्रोकली,पत्तागोभी और अंकुरित चने शामिल हैं।
4 of 6
chinese noodles
न खाएं सील पैक सूप और नूडल्स
फ्लाइट में सील पैक मिलने वाले नूडल्स और सूप काफी समय पहले के पैक होते हैं इसलिए हो सके तो उन्हें खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
5 of 6
कॉफी
कॉफी
ज्यादा कॉफी पीना भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कैफीन से बार-बार यूरिन आने की आशंका बनी रहती है जिससे आपको फ्लाइट में परेशानी हो सकती है।
एल्कोहल- अक्सर लोग लंबी दूरी के सफर में एल्कोहल को लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो न करें क्योंकि फ्लाइट में नमी की कमी होती है और एल्कोलह डिहाइड्रेशन को बढ़ा देती है।